beguni recipe in hindi: बारिश के मौसम में अगर आपने चाय के साथ पकोड़े नहीं खाए तो आपने इस मौसम को ही मिस कर दिया है। भारत में बारिश मौसम यानी तरह-तरह की चीजों को बनाकर खाने का मौसम। पकोड़े की बात करें तो अपने यहां लोग तरह-तरह की सब्जियों से पकोड़े बनाकर इस मौसम में ट्राई करते हैं। जैसे कि बेगुनी। ये बहुत क्रिस्पी होने के साथ टेस्टी होता है। इस आप बनाकर चाय के साथ खा सकते हैं या अपने घर आए लोगों को भी खिला सकते हैं। तो, आइए जानते हैं बारिश में बेगुनी (pakoda recipe for rainy season) कैसे बनाएं।

बेगुनी क्या है-beguni pakoda

बेगुनी बैंगन से बना एक पकोड़ा है जो कि बैंगन से बनता है। इसके लिए हरे बैंगन या नॉर्मल पर्पल कलर के बैंगन का भी इस्तेमाल होता है। बारिश के मौसम में इसे लोग खूब बनाकर खाते हैं। आइए, जानते हैं इसकी रेसिपी।

बेगुनी कैसे बनाते हैं-How to make beguni recipe in hindi

सामग्री

बैंगन
चावल का आटा
बेसन
लहसुन
हरी धनिया
हल्दी,धनिया और मिर्चा पाउजर
जीरा और काली मिर्च पाउडर
नमक
सरसों का तेल
पानी
अजवाइन

बेगुनी बनाने का तरीका

बेगुनी बनाना बहुत आसान है और आपको बस कुछ टिप्स ही फॉलो करना है। जैसे कि
-सबसे पहले तो हरी मिर्च, लहसुन और अदरक को कूटकर एक पेस्ट बना लें।
-फिर बैंगन पहले धो लें और एक आकार में काट लें।
-इसके बाद बैंगन में हरी मिर्च, लहसुन और अदरक का पेस्ट मिलाएं।
-जीरा और काली मिर्च को कूटकर इसका पाउडर मिलाएं।
-चावल का आटा और बेसन मिलाएं।
-नमक और धनिया पत्ता मिलाएं।
-हल्का सा सरसों का तेल और थोड़ा सा पानी डालकर मिला लें।

अब एक पैन को गर्म करें और इसमें सरसों का तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें बैंगन डालें और इसे तल लें। इसी तरह से पूरी तरह से पकोड़े तलकर बटर पेपर पर रख लें। फिर इसमें थोड़ा सा चाट मसाला मिलाएं और थोड़ा सा काला नमक छिड़क लें। अब इसे सर्व करें। आप इसे चाय के बिना बस काला नमक मिलाकर भी खा सकते हैं। तो अगर आजतक कभी आपने बेगुनी नहीं खाया है तो इस बारिश इसे जरूर बनाकर ट्राई करें।