Orange lehenga: साल 2024 में कुछ रंगों की खूब बात हुई और लगातार ये रंग फैशन ट्रेंड बनते रहे। जैसी कि बात कि जाए इस साल के ट्रेंडिंग लहंगे के कलर की तो इस साल 2024 में पेस्टल कलर के लहंगे सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहे। लेकिन, एक रंग ऐसा भी रहा है जो कि सबसे अलग था पर कई दुल्हनों की पसंद बना रहा। दुल्हनों ने इस रंग को खूब पसंद किया और पहना भी। इस लहंगे में कुछ जरदोजी कढ़ाई में तो कुछ बनारसी पैटर्न में लहंगे को चुना गया और माना जा रहा है कि इस रंग के लहंगे को अगले साल भी खूब पसंद किया जाएगा।

2024 में किस तरह का लहंगा चलन में रहा-What is the color of lehenga in 2024

साल 2024 में लहंगा के कुछ रंगों में ब्लश पिंक, मिंट ग्रीन जैसे पेस्टल शेड्स लोगों ने खूब पसंद किया। लेकिन, रॉयल ब्लू, ऑरेंज, गोल्ड, आइवरी कलर्स जैसे क्लासिक रंगों को भी लोगों ने खूब पसंद किया। पर इन सब में सबसे खास रहा है ऑरेंज यानी नारंगी रंग का लहंगा (orange lehenga for wedding)। क्यों आइए जानते हैं।

indian wedding trends 2025 orange lehenga

ट्रेंड में रहा ऑरेंज कलर का लहंगा -Why was orange lehenga in trends

लाल गुलाबी छोड़ दें तो ऑरेंज कलर का लहंगा इस साल लोगों को खूब पसंद आया। बता दें कि इस रंग के लहंगे की खास बात ये है कि ये काफी वाइब्रेंट होने के साथ क्लासी लगता है। इतना ही नहीं बीते सालों में जो शादियों के लिए ऑरेंज कलर के लहंगे ने ट्रेंड सेट किया है, उससे ये काफी अलग है। इसके साथ आप कंट्रास्ट ज्वेलरी और ब्लाउज में भी काफी नए डिजाइन ट्राई कर सकते हैं।

What is the color trend in Indian bridal trends in 2024

शादी के बाद भी आप इसे पहन सकती हैं-Multipurpose lehenga color

शादी के बाद इस लहंगे को आप कई मौकों पर पहन सकती हैं और इस लिहाज से भी इस लहंगे का रंग काफी परफेक्ट है। इसकी खास बात यही है कि आप इसके साथ जिन भी चीजों को मैच करेंगी जैसे ज्वेलरी है या फिर बालों क लिए कोई भी डिजाइन वो बहुत भारी भी नहीं लगेगा और इस साल के थीम मिनिमल ब्राइडल लहंगा (minimal bridal lehenga) लुक के लिए भी परफेक्ट होगा। अब आगे देखते हैं मिनिमल मेहंदी डिजाइन (Minimal mehndi design Front) के कुछ डिजाइन को जिन्हें आप इस लहंगे के साथ ट्राई कर सकती हैं।