Oral Care Tips: चेहरे की खूबसूरती में स्माइल चार चांद लगाती है। कई लोग स्माइल करते हैं तो उनके दांत भी मोती जैसे दिखने लगता हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो स्माइल करते हैं तो पीले दांत नजर आने लगते हैं। कई बार लोगों को पीले दांत होने के कारण शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।

पीले दांतों को सफेद कैसे करें?

कई लोग तो ये भी कहते हैं कि वह अपने ओरल केयर का ख्याल तो काफी रखते हैं। हालांकि, इन सबके बाद भी उनके दांत पीले के पीले ही रहते हैं और सफेद कभी नहीं होते हैं। ऐसे में अगर आपकी भी यही शिकायत रहती है तो हम आपके लिए दांतों को चमकाने के लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं। आप इस टिप्स की मदद से अपने दांतों को मोती जैसे चमका सकते हैं।

दांतों का पीलापन कैसे हटाया जाए?

अगर आपके भी दांत पीले हैं तो आपको ब्रश करते समय सावधान रहने की जरूरत है। इसके लिए ब्रश और टूथपेस्ट का चुनाव भी सही से करना होता है। आप जब भी टूथपेस्ट का चुनाव करें यह खास तौर पर देखें कि इसमें फ्लोराइड है या नहीं। दरअसल फ्लोराइड वाला टूथपेस्ट दांतों को मजबूत करता है और उसको कैविटी से बचाता है। वहीं, हमेशा सॉफ्ट और नरम रेशों वाले से ही ब्रश करना चाहिए।

ब्रश करते समय बरतें सावधानी

ब्रश करते समय हमेशा  45 डिग्री के कोण पर ही ब्रश को रखें। इससे मसूड़ों और दांतों के बीच बेहतर तरीके से सफाई होती है। ब्रश हमेशा हल्के हाथों से और गोल-गोल घुमाते हुए  करें। आप दांत के हर हिस्से को बराबर समय दे सकते हैं। इससे आपके दांत एक बराबर साफ होंगे।  

1 दिन में कितनी बार ब्रश करना चाहिए?

एक दिन में कितनी बार ब्रश करना चाहिए। यह एक काफी पॉपुलर सवाल है। वैसे तो काफी लोग सुबह उठने के तुरंत बाद ब्रश करते हैं। हालांकि, दिन में दो बार ब्रश करना काफी अच्छा होता है। आप सुबह और रात को सोने से पहले ब्रश कर सकते हैं।

जीभ की सफाई कैसे करें?

दांतों को क्लीन करने के बाद जीभ की सफाई जरूर करें। इसके लिए आप टंग क्लीनर या ब्रश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मुंह से दुर्गंध हटाने और दांतों की चमक बनाए रखने में मदद करता है। 

अगर आप अपने दांतों को देसी नुस्खे से क्लीन करना चाहते हैं तो यहां क्लिक कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।