One Finger Mehndi Design: 1 फिंगर मेहंदी डिजाइन, सुनकर ही आपको अजीब लग रहा होगा। लेकिन, अगर आप गौर करें तो मेहंदी के इन डिजाइन आजकल खूब चलन में हैं। बॉलीवुड में भी इस साल इसे (minimalist mehndi designs) के अंदर खूब पसंद किया गया। इसमें कई सारे छोटे-छोटे और अरेबिक-इंडियन डिजाइन हैं जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इन मेहंदी डिजाइन की खास बात ये है कि ये तुरंत बन जाते हैं और फिर ये हमेशा खूबसूरत नजर आते हैं। तो आइए जानते हैं उंगलियों के लिए इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइन के बारे में जो हमेशा खूबसूरत नजर आते हैं।
क्या है One Finger Mehndi Design?
आजकल मिनिमल मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं। ये एक तरह से टैटू की तरह होते हैं और मंडला पैटर्न में इन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में इन दिनों ये वन फिंगर मेहंदी डिजाइन को लोग सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसमें सुंदर फूलों, पत्तियों और लताओं का एक खास पैटर्न बनता है जो कि उंगली से शुरू होकर हाथों को कंप्लीट करता है। इसमें अब आपकी पसंद है कि आप छोटी मेहंदी डिजाइन को पसंद कर सकते हैं या फिर कोई लंबी मेहंदी डिजाइन पसंद करते हैं। इसके अलावा इसमें इस बात का भी चुनाव करना पड़ता है कि मेहंदी किस उंगली से कहां तक जा रही है।
अन्य मेहंदी की तुलना में आसान
1 फिंगर मेहंदी डिजाइन, अरबी मेहंदी डिजाइन या फिर इंडियन मेहंदी डिजाइन की तुलना में काफी आसान होते हैं। इनके लिए बस एक डिजाइन पसंद करना है और फिर एक उंगली से इसे हाथों पर जहां भी इस पैटर्न को बनाना है, वहां तक इसे ले जाना है और फिर इस डिजाइन को कंप्लीट करना है।
कम समय लेती हैं ये मेहंदी डिजाइन
मिनिमल मेहंदी डिजाइन देखने में खूबसूरत होते हैं लेकिन सबसे बड़ा फायदा ये है कि आप कम समय इन्हें बना सकते हैं और फटाफट से मेहंदी लगाकर अपने हाथों को तैयार कर सकती हैं। मिनिमल मेहंदी डिजाइन में आप शार्प डिजाइन बना सकते हैं। आप मेहंदी डिजाइन को रेड और काली मेहंदी से मार्क कर सकती हैं। इससे डिजाइन और उभर के आते हैं और मेहंदी कंप्लीट सी नजर आती है। Kashmiri Phiran: सर्दियों की सबसे ट्रेंडी ड्रेस है ये, लड़की हो या लड़का हर कोई लगता है स्टाइलिश