Numerology Number 8 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: अपना भविष्य जानने की इच्छा हर किसी को होती है। कोई ज्योतिष में विश्वास करता है तो कोई हाथ की लकीरों में, किसी को टेरो कार्ड्स पर विश्वास है तो किसी को न्यूमरोलॉजी पर। दरअसल नंबर्स आपकी लाइफ में बहुत महत्व रखते हैं। इन्हीं नंबर्स की गणना के सहारे जब आपके भविष्य का आंकलन किया जाता है तो इसे न्यूमरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं अगर न्यूमरोलॉजी नंबर 8 है आपका तो आपके बारे में क्या है पूरी कैलकुलेशन:

पर्सनैलिटी कैसी होती है (Personality of Numerology Number 8):

8 नंबर वालों के पास महान चीजों को प्राप्त करने की शक्ति और क्षमता होती है। पृथ्वी के एक छोटे से हिस्से पर प्रभुत्व हासिल करना उनकी चुनौती और जन्मसिद्ध अधिकार दोनों है। उनका उद्यम चाहे जो भी हो, वह अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ और सफल होने का प्रयास करते रहते हैं। वह गतिशील होते हैं। उन्हें चीजों को समझने की क्षमता होती है। व्यापक चुनौतियों को देखते हैं और जानते हैं कि समस्याओं को दूर करने के लिए अपने सामूहिक संसाधनों को मार्शल कैसे करें।

बिजनेस में कैसा (Business mind of Numerology number 8):

8 नंबर वालों को तेल, आयरन, मोटर पार्ट्स, पेट्रॉल, फॉरेस्ट कॉन्ट्रैक्टर, कोल, प्रिंटिंग प्रेस जैसी चीजों का बिजनेस करना चाहिए। अपने बिजनेस में प्रोग्रेस और सफलता के लिए आपके लिए साउथ, साउथ-वेस्ट और साउथ-इस्ट की दिशा सही होती है। लेकिन उनके लिए नॉर्थ, नॉर्थ-वेस्ट और नॉर्थ-इस्ट की दिशा सही नहीं होती है।

कैसी होती है लव-लाइफ (Love life of Numerology number 8):

शादी के लिए, उनको 3, 4, 5, 7 और 8 वाले लोगों को प्रेफर करना चाहिए। वह आपके दोस्त भी हो सकते हैं। लेकिन उन्हें 1, 2, 6 और 9 तारीख में जन्में लोगों से दूर रहना चाहिए क्योंकि वह आपके लिए सूटेबल नहीं होते हैं। इस नंबर वाले लोग आपके दुश्मन हो सकते हैं।

सेहत से जुड़ी जानकारी (Health related problems):

8 नंबर वाले लोगों को जनवरी, मार्च और अप्रील के महीनों में सतर्क रहना चाहिए। स्वास्थ्य का खतरा रहता है।
इसके अलावा कब्ज, गाउट, अर्थराइटिस, कान से जुड़ी समस्या हो सकती है। जिंदगी के अंतिम समय में उन्हें पैरालिसिस होने का खतरा रहता है। इन समस्याओं से बचने के लिए उन्हें शनिवार का व्रत करना चाहिए।

न्यूमरोलॉजी नंबर 8 लकी कलर (Color of Numerology number 8):

इस नंबर के लोगों के लिए काला, ग्रे और ब्लू रंग फेवरेबल होता है। लेकिन कार या बाइक से होने वाली घटनाओं से बचने के लिए इन रंगों से दूर रहना चाहिए। लाल और सफेद रंग इनके लिए सही नहीं होता है।

नोट: ये जानकारियां सिर्फ नंबर्स की गणना के आधार पर हैं। इसकी सत्यता, प्रमाणिकता और किसी की जिंदगी से सीधे जुड़ाव की कोई गारंटी जनसत्ता नहीं लेता है। विस्तृत जानकारी के लिए किसी अच्छे जानकार से सीधे मिलना और जानकारी प्राप्त करना सबसे उत्तम होगा।