Numerology Number 7 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: ज्योतिष विद्या एक ऐसी चीज है जिसके बारे में सुनते हीं लोग उत्सुक हो जाते हैं। जो लोग इन चीजों को नहीं मानते हैं वह भी कई बार दूसरों के साथ होती घटनाओं को देखकर मानने लगते हैं। ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसी चीजें होती हैं जो सही होती हैं, लेकिन कई ऐसी भी होती हैं जो गलत होती हैं। तो कभी भी इन चीजों पर आंख बंद कर के भरोसा नहीं करना चाहिए। अगर आप इन चीजों को मानते हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। इस आर्टिकल में हम 7 नंबर वाले लोगों के बारे में बताएंगें। उनसे जुड़ी हर अच्छी बुरी चीजों की जानकारी देंगे, ताकि वह अपनी लाइफ को लेकर सतर्क हो जाएं और किसी प्रकार की कोई गलती ना करें।

पर्सनैलिटी कैसी होती है (Personality of Numerology Number 7):

7 नंबर एक विश्लेषणात्मक दिमाग के होते हैं। उन्हें विज्ञान की चीजों से जुड़ी बातों के बारे में काफी जिज्ञासा होती है। वह एक बहुत अच्छे रिसर्चर और फिलॉसोफल होते हैं। उन्हें वास्तविकता और दिखावा के बीच की सही जानकारी होती है।

बिजनेस में कैसा (Business mind of Numerology number 6):

7 नंबर वालों को आयरन, इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स, रबर, लिकर, प्लास्टिक, दवाइयों जैसी चीजों का बिजनेस करना चाहिए। अपने बिजनेस में प्रोग्रेस और सफलता के लिए आपके लिए नॉर्थ-इस्ट और साउथ-इस्ट की दिशा सही होती है। लेकिन उनके लिए नॉर्थ-वेस्ट की दिशा सही नहीं होती है।

कैसी होती है लव-लाइफ (Love life of Numerology number 7):

शादी के लिए, उनको 1, 2, 5, 7 और 9 वाले लोगों को प्रेफर करना चाहिए। वह आपके दोस्त भी हो सकते हैं। लेकिन उन्हें 4, 8 और 6 तारीख में जन्में लोगों से दूर रहना चाहिए क्योंकि वह आपके लिए सूटेबल नहीं होते हैं। इस नंबर वाले लोग आपके दुश्मन हो सकते हैं।

सेहत से जुड़ी जानकारी (Health related problems):

7 नंबर वाले लोगों पेट, आंख, फेफड़ों से जुड़ी समस्या होने का खतरा रहता है। इसके अलावा उन्हें सिर पर चोट लगने का खतरा भी रहता है। इस समस्याओं से बचने के लिए वह मंगलवार को व्रत रख सकते हैं। यह उनके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

न्यूमरोलॉजी नंबर 7 लकी कलर (Color of Numerology number 7):

इस नंबर के लोगों के लिए सफेद, गुलाबी, हल्का पीला और हरा रंग फेवरेबल होता है। लेकिन कार या बाइक से होने वाली घटनाओं से बचने के लिए इन रंगों से दूर रहना चाहिए।

नोट: ये जानकारियां सिर्फ नंबर्स की गणना के आधार पर हैं। इसकी सत्यता, प्रमाणिकता और किसी की जिंदगी से सीधे जुड़ाव की कोई गारंटी जनसत्ता नहीं लेता है। विस्तृत जानकारी के लिए किसी अच्छे जानकार से सीधे मिलना और जानकारी प्राप्त करना सबसे उत्तम होगा।