Skipping Meals: भोजन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद जरुरी होता है। खाने से ऊर्जा मिलती है जिससे हम दिनभर काम कर पाते हैं। खाने का भी एक निश्चित समय होता है और अधिक समय तक भूखा रहने से इसके नकारात्मक प्रभाव शरीर पर दिखाई देने लगते हैं। लेकिन बहुत से लोग इस बात की गंभीरता को नहीं समझते हैं और बहुत ज्यादा देर से खाना खाते हैं। लेकिन समय पर खाना ना खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। आइए जानते हैं कि समय पर खाना ना खाने के क्या नुकसान होते हैं।
वजन बढ़ जाता है:
सही समय पर खाना ना खाने से पेट ज्यादा समय भूखा रहता है और फिर हेवी खाना खाने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है। पाचन तंत्र ऐसे में खाने को तेजी से पचा नहीं पाता और मोटापा बढ़ने का खतरा पैदा हो जाता है।
आलसी होना:
हमारा पाचन तंत्र हर समय एक्टिव नहीं रहता है। समय पर ना खाने की वजह से पाचन तंत्र खाने को धीरे-धीरे पचाता है और खाना आसानी से ना पच पाने के कारण आपको आलस महसूस होता है।
कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाना:
सही समय पर ना खाने से या फिर अस्वास्थ्यवर्धक खाना खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। दिनभर में आपको 6 बार थोड़ा-थोड़ा करके खाना चाहिए और गलत समय पर खाने और अनहेल्दी खाना खाने से शरीर अस्वस्थ रहता है।
तनाव से ग्रसित हो जाना:
सही समय पर खाना ना खाने से अक्सर आपके खाने का रुटीन बिगड़ जाता है। अगर आप लंच और डिनर देरी से करते हैं तो आप सही समय पर सो नहीं पाते हैं। इससे नींद की कमी की समस्या पैदा हो जाती है और पर्याप्त मात्रा में नींद ना आना तनाव से ग्रसित होने का कारण होता है।
(और Lifestyle News पढ़ें)

