Nose Pin Design: नोज पिन (Nose Pin) असल में एक ज्वेलरी है जिसे नाक के निचले हिस्से में पहना जाता है। वे एशियाई संस्कृतियों में लोकप्रिय हैं और सदियों से महिलाओं के लुक में सुंदरता बढ़ाने में मददगार है। नाक की पिन कई तरह के डिजाइन में आती हैं जो देखने में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। लोग अपने मन पसंद डिजाइन को पहनते हैं और अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाते हैं। लेकिन, आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि नोज पिन खरीदने का सबसे सही तरीका अपने चेहरे की साइज के अनुसार इसे पहनें। इसलिए महिलाओं को अपने चेहरे के आकार के आधार पर नोज पिन चुनना चाहिए। उससे पहले जान लेते हैं Nose Pin latest Design

बाजार में हैं ये latest Nose Pin Design

बाजार में इन दिनों विभिन्न प्रकार की नाक की पिन मौजूद हैं जैसे

  • -स्टड (stud)
  • -स्क्रू (screws)
    -नॉन-पियर्सिंग (non-piercing)
    -पियर्सिंग (piercing)
    -हुप्स (hoops)

चेहरे का आकार देखकर चुनें नोज पिन-Nose ring according to face shape

अंडाकार चेहरा-Oval Face

अंडाकार चेहरे के आकार की विशेषता संतुलित अनुपात, माथे की तुलना में थोड़ी संकरी ठोड़ी और ऊची चीकबोन्स होती है। ऐसे में आप Half Hoops वाले नोज पिन पहन सकती हैं।

चौकोर चेहरा-Square Face

चौकोर चेहरे की विशेषता एक मजबूत जॉलाइन, चौड़ा माथा और चौकोर ठोड़ी होती है। माथे, चीकबोन्स और जबड़े की रेखा की चौड़ाई लगभग बराबर होती है। ऐसे में आप Giant Stone Studs पहन सकती हैं।

दिल के आकार का चेहरा-Heart-Shaped Face

दिल के आकार के चेहरे में एक चौड़ा माथा होता है जो ऊंची चीकबोन्स के साथ एक संकरी ठोड़ी तक पतला होता है। ऐसे लोगों को बड़े आकार के नोज पिन (Large Nose Pins) पहनने चाहिए।

गोल चेहरा-Round Face

गोल चेहरे में नरम, गोल किनारे होते हैं और चेहरे की चौड़ाई और लंबाई लगभग बराबर होती है। गाल अक्सर सबसे भरे हुए हिस्से होते हैं। इसमें आप Beaded Hoops वाले नोज पिन पहन सकती हैं।

इसके अलावा आप मौके के हिसाब से भी अपने लिए खूबसूरत नोज पिन डिजाइन चुन सकती हैं जो कि अलग से नजर आते हैं। इसके अलावा आप अपनी बजट और अपने स्टाइल के अनुसार भी नोज पिन का डिजाइन चुन सकती हैं। तो अब आगे से जब भी अपने लिए नोज पिन खरीदने जाएं तो इन बातों का ध्यान रखें। आगे देखें Mahashivaratri 2025 Alta Design, फिर ट्राई करें ये हैक ताकि लंबे समय तक टिका रहे पैरों में रंग