Drinking Water Before Bed: पानी हमारे शरीर और ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी महत्वपूर्ण है। पानी शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है पाचन को बेहतर करने में सहायता करता है। शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन की समस्या होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में पानी सही मात्रा में नहीं पीने से यह शरीर पर काफी बुरा असर डालता है।
कई लोगों को रात में सोने से पहले पानी पीने की आदत होती है। हालांकि, काफी लोगों को यह पता नहीं होता है कि सोने से पहले किस तरह का पानी हमारे सेहत के लिए फायदेमंद और नुकसानदायक होता है। रात में सोने से पहले हमें गर्म, ठंडा या फिर नॉर्मल पानी पीना चाहिए। अगर आप भी इस सवाल का जवाब खोज रहे हैं तो आप सही जगह पर हैं। हम इस लेख में इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।
सोने से पहले नॉर्मल पानी पीने के क्या हैं फायदे?
सोने से पहले रात को नॉर्मल पानी पीने के काफी फायदे हैं। अगर आप भी सोने से पहले कमरे के तापमान का पानी पी रहे हैं तो यह पाचन को आसान करने में मददगार साबित होता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में काफी अहम भूमिका निभाता है।
सोने से पहले गर्म पानी पीने के क्या हैं फायदे?
रात को सोने से पहले गर्म पानी पीना से सेहत पर इसका काफी लाभकारी प्रभाव पड़ता है। सोने से पहले गर्म पानी पीने से पाचन में सुधार होता है और शरीर में मौजूद कई खराब तत्व निकल जाते हैं। यह खून का संचार बढ़ाकर मांसपेशियों को आराम देता है और तनाव कम करता है,जिसके कारण नींद अच्छी आती है। यह सर्दी-खांसी में आराम और वजन कम करने में भी सहायता करता है।
ठंडा पानी पीने से क्या होता है?
सोने से पहले रात को ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए। यह पाचन संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है। पाचन से संबंधित लोगों को ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए। ठंडा पानी शरीर का तापमान भी घटा सकता है, जिससे नींद पर असर पड़ता है और शरीर को संतुलन बनाने में अधिक ऊर्जा लगती है। ठंडा पानी गले में खराश या कफ की समस्या भी पैदा कर सकता है।