Noida Vasant Utsav 2025: बसंत पंचमी से ही पूरे देश में बसंत ऋतु की शुरुआत हो गई है। वहीं, देश के कई हिस्सों में बसंत को सेलिब्रेट किया जा रहा है। नोएडा भी इससे अछूता नहीं है। दरअसल, नोएडा में बसंत उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जहां पर आपको कई तरह के फ्लावर शो देखने को मिल जाएंगे।

नोएडा बसंत उत्सव का आज लास्ट डे

नोएडा बसंत उत्सव का आयोजन (Noida Vasant Utsav 2025) का यह 37वां वार्षिक आयोजन है। इस उत्सव की शुरुआत  20 फरवरी से हुई थी, जो की आज यानी  23 फरवरी तक चलेगी। अगर आप भी नोएडा बसंत उत्सव में फ्लावर शो का आनंद नहीं ले पाए हैं तो आज जा सकते हैं।

नोएडा में कहां लगी है पुष्प प्रदर्शनी?

उत्तर प्रदेश के नोएडा में बसंत उत्सव को सेलिब्रेट करने के लिए चार दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसका आयोजन नोएडा के 33ए में हेलीपैड ग्राउंड/शिवालिक पार्क में हुआ है।

नोएडा बसंत उत्सव का टाइमिंग क्या है?

20 से लेकर 23 फरवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल का आप सुबह 11 बजे से लेकर रात नौ बजे तक आनंद ले सकते हैं।  यहां जाने के लिए किसी भी तरह का कोई टिकट नहीं है।  यानी की यहां की एंट्री एक दम मुफ्त है। आप फ्री में यहां जाकर फ्लावर शो देख सकते हैं।

350 से अधिक फूलों के प्रकार देखने को मिलेंगे

इस फेस्टिवल में आपको 350 से अधिक रंग-बिरंगे फूलों के प्रकार देखने को मिल जाएंगे। आपको यहां पर एलिसम, एस्टर, कैलेंडुला, मैरीगोल्ड और कई तरह के फूल देखने को मिल जाएंगे। अगर आप बागवानी के शौकीन हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। आप इन रंग बिरंगे फूलों के साथ फोटो भी खिंचवा सकते हैं। आगे पढ़िएः बिगड़ी सेहत को भी बना देंगे ये 4 हेल्‍दी ड्रिंक्‍स, बस सुबह-सुबह कर लें सेवन