Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti Parakram Diwas 2024 Wishes Quotes Images Messages in Hindi: आजादी की जंग में प्रमुख भूमिका निभाने वाले सुभाष चंद्र बोस देश के ऐसे स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं, जिनसे अंग्रेज कांपते थे। नेताजी ने ही आजाद हिंद फोज का नेतृत्व किया था और ‘जय हिंद’, ‘चलो दिल्ली’, ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का नारा दिया था। इसके अलावा उन्होंने देशवासियों को और भी कई ऐसे संदेश दिए, जो आज भी हमें प्रेरित करते हैं।
आज पूरा देश उनकी 127वीं जयंती मना रहा है। नेताती का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में एक संपन्न बंगाली परिवार में हुआ था। उनका पूरा जीवन ही साहस व पराक्रम का उदाहरण है। इसी कड़ी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर पढ़िए उनके दिए ऐसे क्रांतिकारी विचारों के बारे में जो युवाओं को जोश से भर देंगे।

- याद रखिए सबसे बड़ा अपराध, सहना और गलत के साथ समझौता करना है।

- यदि आपको अस्थायी रूप से झुकना पड़े तब भी वीरों की भांति झुकना।

- अपनी ताकत पर भरोसा करो, उधार की ताकत तुम्हारे लिए घातक है।

- हमारी सबसे बड़ी राष्ट्रीय समस्याएं गरीबी, अशिक्षा और बीमारी है। इन समस्याओं का समाधान सामाजिक सोच से ही होगा।

- जीवन में अगर संघर्ष न रहे, किसी भी भय का सामना न करना पड़े, तो जीवन का आधा स्वाद ही समाप्त हो जाता है।

- सफलता हमेशा असफलता के स्तम्भ पर ही खड़ी होती है।