Navratri 2025 Rangoli Design Images: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है। इस साल शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2025) 22 सितंबर से शुरू हो रही है। इस दौरान मां दुर्गा और उनकी नौ शक्तियों की उपासना की जाती है। नवरात्रि का पर्व नजदीक आते ही घर-आंगन की सजावट भी शुरू हो जाती है।
मां दुर्गा का स्वागत करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। कई लोग अपने घर के मेन गेट और आंगन में रंगोली भी बनाते हैं। दरअसल, रंगोली न सिर्फ घर की शोभा बढ़ाती है बल्कि इसे शुभता और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक भी माना जाता है।
ऐसे में अगर आप भी मां दुर्गा के स्वागत के लिए कुछ खास तरह की रंगोली की बनाने के लिए सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए ट्रेडिशनल, मॉडर्न और लेटेस्ट पैटर्न वाले कुछ रंगोली डिजाइन को लेकर आए हैं, जिसको आप आसानी से बना सकते हैं।