Navratri Ghatasthapana 2024: नवरात्रि आ रही है। इस बार 3 अक्टूबर से ये दिन शुरू हो रहा है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है यानी हिमालय की बेटी की। इस दिन लोग घटस्थापना करते हैं और मां के आने का जश्न मनाते हैं। ऐसे में आप मां के आने पर आप अपने आंगन और पूजा स्थल को उरली (Urli decoration ideas) से सजा सकते हैं। इसमें भी आप काफी डिजाइन्स ट्राई कर सकते हैं। आइए, जानते हैं 3 तरीके।

फूलों की उरली डिजाइन-Urli decoration with flowers

फूलों की उरली डिजाइन में आप हर उरली को फूलों से सजाएं। इसके लिए आप हर उरली को एक खास रंग के फूलों से सजा सकते हैं। जैसे कि एक उपली को सफेद फूलों से सजाएं, दूसरे को लाल से और फिर तीसरे को पीले से। सबके बीच में कमल का फूल सजाएं और इस प्रकार आप उरली से अपने घर के द्नार और आंगन को सजा सकते हैं।


बिना फूलों की उरली-Urli decoration ideas without flowers

बिना फूलों की उरली भी आप सजा सकते हैं। आपको करना ये है कि आपको करना ये है कि एक उरली में रंग भरना है। इसमें एक में देवी के पैर बनाएं और दूसरे में स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद आप एक में गणेश जी को बनाएं। इस प्रकार से आप नवरात्र में रंगों की उरली बना सकते हैं।

पानी से सजाएं उरली-Urli decoration ideas with water

नवरात्र में आप पानी की उरली डिजाइन बना सकते हैं। इसमें आप तीन उरली के साथ ये काम कर सकते हैं। जैसे कि पहले उरली में 1 बार पानी भरें, इसमें दूसरा उरली डालें। फिर इसमें तीसरा उरली डालें और सभी से फूलों की पंखुड़ियां डालकर सजा लें। इसके बाद आपको करना ये है कि आप उरली के आस-पास दिया जलाएं और इस डिजाइन को पूरी तरह से कंप्लीट करें। तो इस प्रकार से आप नवरात्रि में उरली को सजा सकते हैं।