Floral Anarkali Suits Designs: हिंदू धर्म में दशहरा एक प्रमुख पर्व है, जिसे अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक माना जाता है। यह उत्सव हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ ही इस पर्व का आयोजन होता है।
वहीं, इस दिन महिलाएं पारंपरिक परिधान में तैयार होती हैं। इस बार फ्लोरल अनारकली सूट का ट्रेंड काफी फेमस हो रहा है। रंग-बिरंगे फूलों वाले डिजाइन आकर्षक दिखते ही हैं, साथ ही यह त्योहार के मौके पर पूरे लुक को रॉयल टच भी देते हैं। ऐसे में इस दशहरा आप भी फ्लोरल अनारकली सूट पहन सकती हैं।
दशहरा पर अगर आप पारंपरिक के साथ-साथ ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो फ्लोरल अनारकली सूट को ट्राई कर सकती हैं। इस पर लगे रंग-बिरंगे फूलों के डिजाइन और रॉयल टच आपके फेस्टिव लुक को और निखार देंगे।
दशहरा जैसे पावन पर्व पर यह फ्लोरल अनारकली सूट आपके लुक में शाही अंदाज जोड़ देगा। गहरे लाल रंग और खूबसूरत फूलों के प्रिंट से सजा यह सूट पारंपरिक और आकर्षक दोनों लगेगा।