Navratri Day 8 Colour, Shardiya Navratri Ke Durga Ashtami 2024 Din Ka Rang: नवरात्र चल रहे हैं और अब बारी है अष्टमी तिथि की। इस दिन मां के आठवें रूप की रूप की पूजा होती है। महागौरी मतलब होता है गौर वर्ण की स्त्री। देवी महागौरी, पार्वती हैं जो कि हिमालय की पुत्री हैं और बहुत गोरी हैं इसलिए उनका नाम महागौरी है। महागौरी का रंग चंद्रमा के समान सफेद और चमकीला है, जो शंख, चंद्रमा और चमेली के फूलों के समान बताया जाता है। देवी सफेद वस्त्र पहनती हैं और बैल की सवारी करती हैं इसलिए उन्हें श्वेतांबरधरा और वृषारूढ़ा नामों से जाना जाता है। उनका दूसरा नाम शांभवी है, क्योंकि वह अपने भक्तों को आनंद और प्रसन्नता प्रदान करती हैं। इसलिए मां के इस सुंदर रूप से प्रेरित होकर आप अष्टमी तिथि पर ये कपड़े पहन सकते हैं।
महाष्टमी पर पहनें इस रंग के कपड़े-Navratri Day 8 Colour
महाष्टमी पर आप पिंक कलर (Pink Colour) के कपड़े पहन सकते हैं। गुलाबी रंग करुणा, सद्भाव और प्रेम का प्रतीक है, जो शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन से जुड़ा है। इस दिन देवी महागौरी की पूजा की जाती है जो कि प्रेम, मातृत्व, पवित्रता और सुंदरता की प्रतीक हैं।
गुलाबी रंग का महत्व-Pink color psychology personality
गुलाबी रंग आपके मन को शांति देने का काम करता है। ये रंग प्रेम और करुणा का प्रतीक है और मां का मतलब भी यही होता है। मां महागौरी बेहद प्यारी है और स्थिर हैं। महागौरी गणेश और कार्तिकेय की मां हैं और अब राक्षसों का संहार करने के बाद वो शांत रूप में आ गई हैं और अपने भक्तों को प्रेम, दया और समृद्धि प्रदान करने वाली हैं। ऐसे में आप इस रंग के कपड़े पहनकर मां की पूजा कर सकती हैं।
तो महाष्टमी के दिन आप पिंक कलर की साड़ी पहन सकती हैं, सूट पहन सकती हैं और कोई और कपड़ा भी पहन सकती हैं। इसके अलावा पुरुष और लड़के इस दिन पिंक कलर का कुर्ता पहन सकते हैं। इसके अलावा आप इस दिन कुर्ता पजामा भी पहन सकते हैं। तो महाष्टमी पर आप इस रंग के सुंदर कपड़ों को पहन सकते हैं।