Navratri Day 7 Colour, Shardiya Navratri Ke Saptami Din Din Ka Rang: नवरात्रि के 7वें दिन मां महाकाली की पूजा होती है जिन्हें कालरात्रि भी कहा जाता है। महा सप्तमी के दिन मां दुर्गा के इस विकराल रूप की पूजा होती है और भक्त उनसे अपने दुखों को दूर करने का आशीर्वाद मांगते हैं। मां के इस रूप की खास बात ये है कि ये रात जितनी काली और निशा जैसा नीला है। मां का पूरा शरीर गुस्सै से नीला हो चुका है और मां ने राक्षसों का रक्तपान किया है और अब भी वो ठहरने वाली नहीं है। महा सप्तमी पर आपको भी उनके इसे रूप से प्रेरित रंग को पहनना है।
महा सप्तमी के दिन पहनें मां महाकाली का पसंदीदा रंग-Navratri day 7 Color 2024
नवरात्र के सातवें दिन आपको रॉयल ब्लू यानी नीले रंग का वस्त्र धारण करना है। रॉयल ब्लू रॉयल्टी, लालित्य और धन का प्रतीक है और मां काली से जुड़ा हुआ है। इस दिन देवी कालरात्रि की पूजा की जाती है, जिन्हें अंधकार और अज्ञान का नाश करने वाली देवी माना जाता है। वह शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक हैं। साथ ही ये रंग एक खास महत्व रखता है।
नीले रंग का क्या महत्व है-Royal blue significance
रॉयल ब्लू रॉयल्टी, लग्जरी का प्रतीक है। ये अधिकार और आनंद दोनों से जुड़ा हुआ है।रॉयल ब्लू विश्वसनीयता, जिम्मेदारी और भरोसेमंदता से जुड़ा है। यह एक ऐसा रंग है जो सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना को बढ़ावा देता है इसलिए वर्दी के लिए भी इसे एक खास विकल्प के रूप में चुना जाता है।
खास बात ये है कि हर किसी के पास नीले रंग के वस्त्र होते ही हैं। तो आप इस रंग को पहनें और महा सप्तमी का दिन खुशियों के साथ मनाएं। साथ ही महाकाली की पूजा करें और उनका आशीर्वाद लें।