Navratri Day 6 Colour, Shardiya Navratri Ke chhathe Din Ka Rang: शारदीय नवरात्रि का त्योहार तीन अक्टूबर से शुरू हो गया है। पूरा देश इस समय मां की भक्ति में डूबा हुआ है। पूरब से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक मां दुर्गा की उपासना की जा रही है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।

नवरात्र के छठे दिन किस रंग का कपड़ा पहनें?

नवरात्र के नौ दिनों में अलग-अलग कलर का भी महत्व होता है। मां के अलग-अलग नौ रूपों के लिए रंग भी अलग-अलग समर्पित होता है। ऐसे में लोग भी इन नौ दिनों में अलग-अलग तरह के कपड़े को भी पहनते हैं। कल आठ अक्टूबर है और नवरात्र का छठा दिन है। इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है।  ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए-

नवरात्र के छठे दिन पहनें लाल रंग के कपड़े

नवरात्र का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित है। इस दिन भक्त मां कात्यायनी का आराधना करते हैं। मां कात्यायनी जीवन को सफल और शरीर को निरोग होने का वरदान देती हैं। इस दिन लोग माता से लोग अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मांगते हैं। पुराणों के मुताबिक, मां कात्यायनी को लाल रंग पसंद है। इस दिन लाल रंग का कपड़ा पहनना काफी शुभ माना जाता है। लाल रंग का कपड़ा पहनने से माता की कृपा सदैव बनी रहती है। लाल रंग सौभाग्य, उत्साह, रोमांच और नए जीवन का प्रतीक है।

किस दिन होती है मां के कौन से रूप की पूजा

मालूम हो कि  नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा, चौथे दिन मां कूष्मांडा, पांचवें दिन मां स्कंदमाता, छठे दिन मां कात्यायनी, सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी और नौवें दिन माम सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस साल शारदीय नवरात्रि का आरंभ 3 अक्टूबर, गुरुवार से हुआ है और इसका समापन 12 अक्टूबर, शनिवार के दिन होगा।