Navratri Day 3 Colour, Shardiya Navratri Ke Dusre Din Ka Rang: नवरात्र चल रहे हैं और नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। मां पार्वती का विवाहित अवतार मां चंद्रघंटा हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, मां महागौरी ने भगवान शिव से विवाह करने के बाद, अपने माथे को अर्धचंद्र से सजाना शुरू कर दिया। वह देवी चंद्रघंटा के नाम से विख्यात हुईं। मां चंद्रघंटा का रूप प्रकृति से जुड़ा हुआ है। इसलिए उनके कपड़ों का रंग भी कुछ ऐसा ही। आप भी इसी रंग के कपड़े नवरात्रि के तीसरे दिन पहन सकते हैं।
नवरात्रि 2024 के तीसरे दिन पहनें इस रंग के कपड़े-Navratri Day 3 Colour
नवरात्रि के तीसरे दिन, भूरा (Brown) या फिर ग्रे (Grey) कलर के कपड़े आप पहन सकते हैं। ये शांति और स्थिरता की प्रतीक देवी मां चंद्रघंटा के रूप से प्रेरित है। ये दोनों ही रंग प्रकृति से जुड़े हुए हैं। जहां धरती का रंग भूरा है वहीं ग्रे बादल और धूल का कलर है। ये व्यक्ति जमीन से जुड़े रहने की सीख देता है। तो आप इस दिन ग्रे कलर के कपड़े पहन सकते हैं।
ग्रे कलर क्या दर्शाता है-Shardiya Navratri Grey Colour Significance
ग्रे कलर बुद्धि और विवेक का प्रतिनिधित्व करता है। ग्रे रंग सूक्ष्मता का प्रतिनिधि है क्योंकि यह न तो काला है और न ही सफेद। इसका मतलब यह है कि ग्रे रंग एक संतुलित दृष्टिकोण लाता है यानी ये बताता है कि काले और सफेद के बीच में भी कुछ है।
- भूरे रंग का महत्व-Shardiya Navratri Brown Colour Significance
भूरे रंग का आध्यात्मिक अर्थ तटस्थता, संतुलन, रूढ़िवाद, औपचारिकता और परिष्कार का प्रतीक है। जो व्यक्ति भूरे रंग को पसंद करता है वह व्यावहारिक, विश्वसनीय और परिपक्व व्यक्ति होता है। आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो जीवन के प्रति तटस्थ रवैया अपनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। तो इन दो रंगों के कपड़े पहनें और नवरात्रि 2024 के तीसरे दिन को अच्छी तरह मनाएं।