Navratri Day 2 Colour, Shardiya Navratri Ke Dusre Din Ka Rang: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। मां ब्रह्मचारिणी असल में मां पार्वती की अविवाहित रूप हैं। मां ब्रह्मचारिणी की तस्वीर देखकर ही आप समझ जाएंगे कि वो कितनी शांत और संतोषी हैं। वो तपस्विनी हैं जो भगवान शिव की तपस्या में लगी हुई हैं। उनके एक हाथ में रुद्राक्ष माला तो दूसरे में कमंडल है। उन्होंने सफेद वस्त्र धारण किए हैं जो उनके पूरे रूप को और शांत और शीतल बना रही है। ऐसे में आप भी मां द्वारा पहने इस रंग के कपड़ों को धारण कर सकते हैं।
नवरात्र के दूसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें?
नवरात्र के दूसरे दिन आप मां ब्रह्मचारिणी के पसंदीदा रंग यानी सफेद रंग के कपड़े (maa brahmacharini navratri 2nd day colour) पहन सकते हैं। खास बात ये है कि इस रंग का कपड़ा सबसे पास होता ही है। यहां तक मीटिंग में भी हम इस रंग के कपड़े को पहनकर आ सकते हैं। इतना ही नहीं सफेद रंग में आपको टी शर्ट, शर्ट, कुर्ता यहां तक कि बहुत कुछ है जिसे आप पहन सकते हैं। इतना ही नहीं महिलाएं कुर्ता, फ्रॉक सूट, साड़ी और फिर तमाम प्रकार के ड्रेस इस रंग में पहन सकती हैं।
सफेद कपड़ा किसका प्रतीक है-White colour significance in hindi?
सफेद कपड़ा असल में शांति का प्रतीक है। ये रंग आंखों में ठंडक प्रदान करता है। इसके अलावा दुनिया में हर जगह इस रंग को आसानी से फॉलो किया जाता है। यहां तक कि इंटरव्यू देते समय भी लोग इस रंग का कपड़ा पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके अलावा माना जाता है कि जो लोग इस रंग का कपड़ा ज्यादा पसंद करते हैं वे शांति पसंद होते हैं। माना जाता है वे जुनूनी होते हैं और काम को ठीक तरीके से पूरा करने में विश्वास रखते हैं।
इसके अलावा सफेद रंग पहनने के पीछे साइकोलॉजी (white colour psychology) ये कहती है कि ऐसे लोग कुछ छिपाकर नहीं रखते। जो मन में होता है वो बोल देते हैं। ऐसे लोग जैसे को तैसा वाली भावना भी फॉलो करते हैं। तो नवरात्रि के दूसरे दिन आप इस कलर के कपड़े पहन सकते हैं।