Navratri Day 1 Colour: आज से नवरात्र शुरू है। आज लोग घट स्थापना के साथ मां दुर्गा के पहले रूप की पूजा कर रहे हैं। इस दौरान लोग कुछ रंग के कपड़े (navratri 2024 colours) पहनेंगे जो कि आज के दिन से जुड़ा हुआ है। लोग मां दुर्गा के प्रथम रूप देवी मां शैलपुत्री (first day of navratri colour) की प्रकृति से जुड़ा रंग पहनते हैं तो कुछ लोग आज के दिन से जुड़े रंगों का चुनाव करते हैं। लेकिन, हर रंग की अपनी खासियत होती है और ये आपकी पर्सनालिटी के बारे में भी बहुत कुछ कहता है। आइए, जानते हैं आज के दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें।
नवरात्रि के पहले दिन का रंग-Which color to wear on the 1st day of Navratri 2024?
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है और वो हिमालय की बेटी हैं इसलिए उनसे जुड़ा रंग यानी सफेद रंग के कपड़े आज के दिन लोग पहनते हैं। माना जाता है कि आज के दिन पीला और नारंगी रंग के कपड़े (navratri day 1 colour yellow orange) पहन सकते हैं। बंगाल और कुछ जगहों पर आज से दुर्गा पूजा की शुरुआत हुई है तो सफेद के साथ मिक्स गुलाबी जैसे रंगों को भी पहने जाने की परंपरा रही है।
क्या कहता है पीला और नारंगी रंग-What does yellowish orange represent
पीला नारंगी खुशी और उत्साह को दर्शाता है। चूंकि यह धूप का रंग है, इसलिए इसका संबंध गर्मी और ऊर्जा से भी है। लोग आमतौर पर नारंगी रंग को उज्ज्वल, खुश और हर्षित जैसी भावनाओं के रूप में भी वर्णित करते हैं।
इसके अलावा नारंगी रंग को आशावाद, आत्मविश्वास, उत्साह, गर्मजोशी और सहमति से जोड़ते हैं। क्योंकि यह एक चमकीला और जीवंत रंग है, यह लोगों को आउटगोइंग या यहां तक कि बोल्ड महसूस करने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं इस रंग से जुड़ी बातों में लोग ये भी बताते हैं जो लोग ज्यादा पीला पहनते हैं वो अहंकार या गर्व की भावनाओं से भरे हो सकते हैं।
