Navratri colours 2025: शारदीय नवरात्रि में हर तरफ मैया की भक्ति की बयार बह रही है। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना चल रही है। जगह-जगह पांडालों में मैया को विराजमान कर उनका गुणगान किया जा रहा है। कहीं देवी जागरण तो कहीं भंडारों का सिलसिला चल रहा है। 29 सितंबर को माता के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जा रही है। साथ ही दुर्गा महा सप्तमी भी मनाई जा रही है। 30 को अष्टमी और 1 अक्टूबर को नवमी का पूजन होगा। ऐसे में आप नवरात्रि की सप्तमी, अष्टमी और नवमी को आप विशेष रंग के कपड़े पहन सकते हैं। क्योंकि हर रंग भी अलग-अलग शक्तियों को समर्पित होता है। द्रिक पञ्चाङ्ग (Drik Panchang) के मुताबिक आइए जानें इसके बारे में।
Navratri Day 7
मां कालरात्रि- नारंगी रंग (Orange)
नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है इस दिन आप नारंगी रंग के वस्त्र पहनकर देवी नवदुर्गा की पूजा कर सकते हैं। ऐसा करने से कई गुणों की प्राप्ति होती है। यह रंग सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होता है। साथ ही व्यक्ति को उत्साहित रखता है।
Navratri Day 8
मां महागौरी- हरा रंग (Peacock Green)
नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन हरा रंग पहन (Peacock Green) सकते हैं। यह रंग भक्ति और आध्यात्मिकता को दर्शाता है। मोर हरा रंग विशिष्टता और व्यक्तित्व का प्रतीक है। यह रंग करुणा और ताजगी को दर्शाता है।
Navratri Day 9
मां सिद्धिदात्री- गुलाबी रंग ( Pink)
नवरात्र के नौवें और अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि के इस दिन गुलाबी रंग पहनें। गुलाबी रंग सार्वभौमिक प्रेम, स्नेह और सद्भाव का प्रतीक है। यह रंग व्यक्ति को मिलनसार बनाता है। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: Shakti Peeth: माता सती के 51 शक्ति पीठ कहां-कहां पर हैं? यहां जानिए नाम और जगह
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।