NAVRATRI DUPATTA: नवरात्रि का भक्त बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मंदिरों से लेकर घरों में मैया के आगमन की तैयारियां चल रही हैं। त्योहार और पूजा-पाठ के समय अक्सर महिलाएं सूट या साड़ी पहनना पसंद करती हैं। नवरात्रि (Navratri 2025 )में जगह-जगह मैया के जागरण, भजन-कीर्तन और डांडिया का प्रोग्राम होते हैं। इनमें शामिल होने के लिए आप नवरात्रि के लिए कुछ स्पेशल दुपट्टे (navratri special dupatta) खरीद सकती हैं। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे दुपट्टों की डिजाइन (Dupatta design) लेकर आए हैं, जिन्हें आप किसी भी सूट के साथ कैरी कर सकती हैं। ये देखने में इतने सुंदर होते हैं कि आपका कोई सिंपल सस्ता सूट भी इनके साथ महंगा दिखने लगता है। इतना ही नहीं पूजा करते समय आप साड़ी के साथ भी इन्हें कैरी कर सकती हैं।
फुलकारी एम्ब्रॉयडरी दुपट्टा (Phulkari Embroidery Dupatta)
गर्मियों के लिए ये दुपट्टे सबसे बेहतरीन रहेंगे। इसमें रंग-बिरंगे धागों का इस्तेमाल फूलों की कढ़ाई के लिए किया जाता है। इसे किसी भी रंग के सिंपल सूट के साथ कैरी किया जा सकता है।
कशमीरी एम्ब्रॉयडरी दुपट्टा (Kashmiri Embroidery Dupatta)
अगर आप सबसे थोड़ा अलग दिखना चाहती हैं तो कशमीरी एम्ब्रॉयडरी दुपट्टा खरीदें। इसमें जो कढ़ाई होती है उसे कशिदा कहा जाता है। प्लेन सूट के साथ ये ज्यादा अच्छा लगेगा।
चिकनकारी एम्ब्रॉयडरी दुपट्टा (Chikankari Embroidery Dupatta)
अगर आप शिफॉन या जॉर्जेट का लाइट वेट दुपट्टा लेने का सोच रही हैं तो चिकनकारी एम्ब्रॉयडरी दुपट्टा खरीदें। इसमें आपको सफेद धागे से कढ़ाई देखने को मिलेगी।
मिरर वर्क दुपट्टा (Mirror Work Dupatta)
अगर आप बजट में दुपट्टा लेने का सोच रही हैं तो आपको मिरर वर्क दुपट्टा लेना चाहिए। ये दिखने में सुंदर लगते हैं और सिर्फ 300 रुपये से इनकी कीमत शुरू होती है।
नेट वर्क दुपट्टा (Net Dupatta)
नेट वर्क दुपट्टे हमेशा फैशन में रहते हैं। इन्हें आप किसी भी तरह के सूट के साथ पहन सकती हैं। इससे आपका लुक सुंदर नजर आएगा। ये काफी लाइट वेट होते हैं। इन्हें कैरी करना भी बेहद आसान होता है।
पैच एंड मिरर वर्क दुपट्टा (Patch And Mirror Work Dupatta)
इन दिनों पैच एंड मिरर वर्क दुपट्टा खूब पसंद किया जा रहा है। इसे पूजा-पाठ के अलावा शाम को होने वाले किसी प्रोग्राम में भी आप इंडियन आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। इसमें आपको छोटे-छोटे मिरर लगे मिलेंगे।
पंजाबी स्टाइल दुपट्टा (punjabi style dupatta)
पंजाबी स्टाइल दुपट्टा लड़कियों को खूब पसंद आता है। इसमें आपको कई तरह के कलरफुल डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। प्लेन सूट पर इन्हें कैरी करने से काफी रिच लुक आता है।