Navratri Ke Phanchve Din Ka Rang: शारदीय नवरात्र में इस बार तृतीया तिथि दो दिन पड़ रही हैं। इसलिए नवरात्रि के पांचवें दिन यानी 26 सितंबर को भी माता के कूष्मांडा स्वरूप की आराधना की जा रही है। मां के इस स्वरूप को ओजस्वी माना जाता है। उनकी आभा से ही दुनिया रोशन होती है। इसलिए इस दिन को खास रंग से जोड़कर भी देखा जाता है।
मां के इस स्वरूप को देखकर पहले मन में आशा जागृत होती है फिर शरीर में अलग ही ऊर्जा महसूस होती है। उसी तरह इस दिन एक खास रंग को पहनना बेहद शुभ माना जाता है। हिन्दू परंपरा में इस रंग को अग्नि से संबंधित बताया जाता है। आपको आज के दिन यह रंग जरूर पहनना चाहिए। आइए जानें इसके बारे में।
नवरात्रि के पांचवें दिन पहनें इस रंग के कपड़े
नवरात्रि के पांचवें दिन आपको पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन आप इस रंग का साड़ी-सूट, शर्ट कुछ भी पहन सकते हैं।
पीले रंग (Yellow color) का महत्व
हिन्दू धर्म में यज्ञ, दीपक, दाह संस्कार, हवन आदि किए जानते हैं। यह सभी अग्नि से संबंधित होते हैं। अग्नि में हमेशा पीला, लाला, केसरिया रंग दिखाई देता है। इसलिए शुभ कार्यों में यही रंग पहनने की सलाह दी जाती है। अग्नि के समान अपने जीवन में ऊर्जा लाने के लिए आप यह रंग पहन सकते हैं। अग्नि बुराई का विनाश करती है। इसी तरह पीला रंग आशा, समृद्धि, खुशी से जोड़कर देखा जाता है। यह दिमाग पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है।