National Wildlife Day 2025: राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस 4 सिंतबर को मनाया जाएगा। यह दिन जानवरों की रक्षा करने, पशु अभयारण्यों और चिड़ियाघरों के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन आप बच्चों को भी जानवरों के बारे में विस्तार से जरूर बताएं। ऐसे में यहां जानेंगे ऐसे 5 5 नेशनल पार्क के बारे में जो जंगल सफारी के लिए बेस्ट हैं। यहां आप प्रकृति के साथ यादगार पल गुजार सकते हैं। आइए जानें इसके बारे में।
1- जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, उत्तराखंड
बाघों के प्रति लोगों में हमेशा जिज्ञासा रहती है। ऐसे में अगर आप उनके नेचुरल हैबिटेट में देखना चाहते हैं, तो आप जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क जा सकते हैं। इसकी स्थापना 1936 में की गई थी। यह भारत का सबसे पुराना नेशनल पार्क है। यहां पहुंचने पर आप जिप्सी सफारी और कैंटर से जंगल सफारी का आनंद ले सकते हैं। यहां जाने के लिए नवंबर से जून का महीना बेस्ट रहता है। जिम कॉर्बेट में आप रॉयल बंगाल टाइगर के अलावा काफी पशु-पक्षी देख सकते हैं।
2- रणथंभौर नेशनल पार्क, राजस्थान
जंगल सफारी के साथ-साथ अगर आप इतिहास के पन्नों से भी रूबरू होना चाहते हैं तो आपको राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क में जाना चाहिए। यहां आपको वाइल्डलाइफ के साथ राजस्थान के इतिहास को भी जानने का मौका मिलेगा। यह पार्क पुराने किलों और झीलों से घिरा हुआ है। यहां आप बाघों के साथ-साथ तेंदुए भी देखने को मिलेंगे। यहां जाने का बेस्ट टाइम अक्टूबर से जून है। यहां आप रणथंभौर किला भी देख सकते हैं।
3- कान्हा नेशनल पार्क, मध्य प्रदेश
अगर आप हरियाली और प्राकृति से रूबरू होना चाहते हैं तो आपको कान्हा नेशनल पार्क जाना चाहिए। यहां हर तरफ आपको हरियाली और खुला जंगल देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं आप जंगल सफारी में आप बारहसिंगा (स्वैम्प डीयर) समेत कई तरह के पक्षी भी देख सकते हैं। यहां जाने के लिए आप अक्टूबर से जून का महीना चुनें। इतना ही नहीं यहां आपको बारहसिंगा, रॉयल बंगाल टाइगर, तेंदुआ समेत कई पशु-पक्षी देखने को मिलेंगे।
4- काजीरंगा नेशनल पार्क, असम
यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट शामिल काजीरंगा नेशनल पार्क असम में है। यह एक सींग वाले गैंडे के लिए मशहूर है। यहां आपको अगल ही अनुभव होगा। जंगल सफारी एक्सपीरियंस यादगार रहेगा। यहां जाने का बेस्ट टाइम नवंबर से अप्रैल है। इस जगह आपको एशियाई हाथी, जंगली भैंसे समेत कई दुर्लभ जानवर देखने को मिलेंगे।
5- सुंदरबन नेशनल पार्क, पश्चिम बंगाल
अगर आप रॉयल बंगाल टाइगर देखना चाहते हैं तो आपको पश्चिम बंगाल के सुंदरबन नेशनल पार्क जाना चाहिए। यहां आपको बेहद रोचक एक्सपीरिएंस मिलेगा। क्योंकि यहां आपको मैंग्रोव जंगल में पानी से भरे रास्तों में जंगल सफारी का अनुभव मिलेगा। यहां जाने के लिए सबसे अच्छा टाइम सितंबर से मार्च के बीच है। यहां आप मगरमच्छ के अलावा दुर्लभ डॉल्फिन भी देख सकते हैं।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: दिल्ली-NCR में गणेशोत्सव की इन 5 जगहों पर रहेगी धूम, गणेश चतुर्थी मनाने के लिए बेस्ट जगह