Happy National Voters Day 2024: Wishes Images, Quotes, Messages, Status and Slogans in Hindi: देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस गुरुवार (24 जनवरी 2024) को मनाया जा रहा है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलते हैं। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ और भारत तभी से एक संवैधानिक राष्ट्र है। यानी देश के लोग वोट करते हैं और अपनी सरकार चुनते हैं। हर पांच साल पर होने वाले चुनाव में देश के नागरिक अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल कर यह फैसला करते हैं कि कौन सी पार्टी की सरकार चुननी है। बात करें मतदान की तो यह अधिकार के साथ-साथ हर नागरिक की ड्यूटी भी है। 18 साल के होने पर हर व्यक्ति को मतदान का अधिकार मिलता है।

नागरिकों को मताधिकार के प्रति उनके कर्तव्य के लिए जागरुक करने और अपने वोट का इस्तेमाल करने को प्रोत्साहित करने के इरादे से ही हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day) मनाया जाता है। आप भी अपने दोस्तों, परिवार और करीबी लोगों को मतदान के लिए जागरुक कर सकते हैं। इस साल देश में आम चुनाव होने भी होने हैं। हम आपको बता रहे हैं उन मैसेज, संदेश और इमेज के बारे में जिन्हें भेजकर आप अपने आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर सकते हैं। नेशनल वोटर डे की शुरुआत 25 जनवरी 2011 में तात्कालिक राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल ने की थी। भारतीय चुनावों की भव्यता, चुनाव सुधार, तकनीकी प्रगति और चुनाव प्रबंधन नवाचारों को प्रदर्शित करने वाली एक मल्टीमीडिया प्रदर्शनी भी प्रदर्शित की जाएगी।

भारत के निर्वाचन आयोग की 25 जनवरी 1950 को स्थापना हुई थी। स्‍थापना दिवस मनाने के लिए 2011 से पूरे देश में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। एनवीडी उत्सव का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के बीच चुनावी जागरूकता पैदा करना है और उन्हें चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। देश के मतदाताओं को समर्पित, राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उपयोग मतदाताओं, विशेषकर नए पात्र युवा मतदाताओं के नामांकन के लिए भी किया जाता है। देश भर में आयोजित एनवीडी समारोहों में नए मतदाताओं को सम्मानित किया जाता है और उनका मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) सौंपा जाता है। NVD राष्ट्रीय, राज्य, जिला, निर्वाचन क्षेत्र और मतदान केन्‍द्र स्तर पर मनाया जाता है, जो इसे देश के सबसे बड़े समारोहों में से एक बनाता है।

Happy National Voters Day 2024 Messages

1.अपनी ताकत को पहचान,
चलो करें हमसब मतदान।
विश्व में सबसे हो आगे,
अपना भारत देश महान।

2. बूढ़े-बुजुर्ग चल पड़े मतदान केंद्र पर
युवा के हौसले भी बेशुमार देखिए।
मां-बहनों के जज्बात में दिखती कमी नहीं,
डालेंगी वोट झूम के इसबार देखिए।
पीछे रहें न आप भी, बढ़कर के वोट दें
आप ही चुनेंगे देश की सरकार देखिए।

Happy National Voters Day 2024 Messages Quotes, Slogans, Wishes

1.भारत राष्ट्र के लिए करें मतदान, सौंपकर देश को सुरक्षित हाथों में आओ मिलकर बने महान।

2.जागो मेरे राष्ट्रप्रेमियों, खुद के होने का एहसास कराओ, जागों आज़ादी के रखवालो, जागो देश के मतदाताओं।

3.सवाल उठाने का हक़ है हमारा, मतदान करना हमारी जिम्मेदारी है।

4.मतदान के दिन पहले मतदान हो, तभी जाकर दूसरी जिम्मेदारी हमारी जलपान हो।

5.मतदान ही होता है समृद्धि का मंत्र, मतदान के कारण ही सुरक्षित है भारत का लोकतंत्र।

6.मतदान की शक्ति को जानो, समय रहते इसकी शक्तियों को पहचानो।

7.मतदान का निर्णय ही भारत को सशक्त बनाता है, मतदान ही जनता के अधिकारों की आवाज़ उठाता है।

8.भारत भाग्य विधाता है, मतदान ही सफलताओं का निर्माता है।

9.हम भारत राष्ट्र का भविष्य है, बढ़ चढ़कर मतदान करेंगे यही हमारा लक्ष्य है।

10.भारत राष्ट्र पर करके अभिमान, आओ मिलकर करें मतदान।

Happy National Voters Day 2024 Status, wishes images

National Voters day
National Voters day 2024
Voters day
vote for nations