National Sugar Cookie Day 2024 Date, History, Theme: शुगर कुकीज, वैसे तो अमेरिका में खाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय और क्लासिक व्यंजनों में से एक हैं पर अब ये पूरी दुनिया में फेमस हो चुकी है। ये आमतौर पर चीनी, मक्खन, आटा, अंडे, वेनिला और चीनी को मिलाकर बनाया जाता है। हालांकि, शुगर कुकीज में चीनी का इस्तेमाल काफी व्यापक तरीके से किया जाता है। इस प्रकार की कुकीज को आम तौर पर फ्रॉस्टिंग और शुगर आइसिंग से सजाया जाता है। हालांकि, इसका इतिहास इससे पहले से ही जुड़ा हुआ है।
क्यों मनाया जाता है नेशनल शुगर कुकी डे?
यह अनुमान लगाया जाता है कि 7वीं शताब्दी ईस्वी में, फारसी लोग गन्ना उगाने और काटने के बाद व्यापार और युद्ध के लिए चीनी बनाने लगे। इसकी प्रसिद्धि यूरोप में हुई और 14वीं शताब्दी तक शुगर कुकीज भी वहां आ गईं। फिर, जब यूरोपीय लोग अमेरिका चले गए, तो वे अपने साथ चीनी के साथ-साथ अपनी कुकी रेसिपी भी लेकर आए। अमेरिकियों ने अंततः अपने स्वयं के प्रकार की कुकीज़ विकसित करना शुरू कर दिया, चॉकलेट चिप कुकी सबसे प्रसिद्ध में से एक है।
पर सबसे पहले 1987 में सैन फ्रांसिस्को स्थित ब्लू चिप कुकी कंपनी के मैट नाडर ने राष्ट्रीय कुकी दिवस बनाया, उन्होंने कहा “यह बिल्कुल राष्ट्रीय कुकी दिवस मनाने जैसा है, यह बस एक मजेदार चीज होगी। इसे लोगों का मुंह मीठा कराने के लिए शुरू किया गया। ये मैदे और चीनी से बनी कुकी पश्चिमी देशों में लोकप्रिय मिठाई के रूप में खाई जाती रही। इसके अलावा एक तथ्य ये भी है कि 1700 ईस्वी में अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के नाजरेंथ में रहने वाले जर्मन लोगों ने इसकी शुरुआत की। वहां के जर्मन लोगों ने सबसे पहले गोल और सॉफ्ट शुगर कुकी बनाने की शुरुआत की और 9 जुलाई के दिन लोगों ने एक दूसरे के साथ शेयर करते हुए खुशियां मनाई। तब से पूरी दुनिया में इस दिन को मनाया जाने लगा।
ऐसे करें सेलिब्रेट ककीज डे
ककीज डे पर लोग अपने घरों में तरह-तरह की शुगर कुकीज बनाते हैं और फिर अपने लोगों के साथ या अपने दोस्तों के साथ बांटकर खाते हैं। बता दें कि आप मैदा, चीनी, बटर और ड्राई फ्रूट्स के साथ इन्हें घर पर बेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन्हें खरीदकर भी खा सकते हैं या लोगों को गिफ्ट भी दे सकते हैं।