National Dengue Day 2025: हर साल डेंगू से भारत में हजारों लोगों की जान चली जाती है। ऐसे में प्रत्येक वर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। लेकिन इसके साथ आपकी सजगता भी बेहद जरूरी है। घर के अंदर हो या घर से बाहर डेंगू वाले मच्छर से बचाव करना बेहद जरूरी है। यूं तो बाजार में मच्छरों के लिए कई तरह के Mosquito Sprays मिलते हैं। लेकिन आप घर पर ही नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करके डेंगू वाले मच्छर से बचने के लिए स्प्रे तैयार कर सकती हैं। इनकी महक से मच्छर आपके आसपास नहीं मंडराएंगे।
डेंगू वाले मच्छर से बचने के घरेलू उपाय (Best Home Remedies for Dengue Mosquitoes)
लौंग के तेल से बनाएं स्प्रे
लौंग का तेल डेंगू वाले मच्छरों को भगाने में कारगर है। इससे स्प्रे बनाने के लिए सबसे पहले 10 बूंद लौंग का तेल लें। इसमें 60 मिलीलीटर पानी मिलाएं। फिर स्प्रे की बोतल में डालें। स्प्रे तैयार है।
नीलगिरी के तेल का स्प्रे
नीलगिरी के तेल भी स्प्रे बनाया जा सकता है। इसके लिए 10 मिली नीलगिरी के तेल को 90 मिली नारियल या जैतून के तेल में मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करके बोतल में डाल दें।
नीम से बनाएं स्प्रे
नीम की तेज महक मच्छर को पंसद नहीं आती है। इससे स्प्रे बनाने के लिए 30 मिली नारियल के तेल में 10 बूंद नीम का तेल मिलाएं। अच्छे से मिक्स करके शरीर पर लगा लें।
नीम और लैवेंडर तेल का स्प्रे
स्प्रे को बनाने के लिए सबसे पहले नीम का 2 चम्मच तेल लें। इसमें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की 5 बूंद डालें। फिर 100 मि.ली. डिस्टिल्ड वॉटर मिलाएं। स्प्रे बोतल में भरकर इस्तेमाल करें।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: भीषण गर्मी की बीच हो रही बारिश से ‘हड्डी तोड़ बुखार’ का बढ़ जाता है खतरा, डेंगू डे पर एक्सपर्ट ने बताया कैसे करें बचाव