Mangalsutra design: अगर आपकी शादी होने वाली है और आप अपनी दुल्हन के लिए मंगलसूत्र लेने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। आपको मंगलसूत्र ऐसा खरीदना चाहिए जो कि वेस्टर्न और इंडियन सब कपड़ों के साथ अच्छा लगे। दूसरा, मंगलसूत्र का डिजाइन हल्का और सुंदर होना चाहिए। इसके अलावा इसमें आप अलग-अलग प्रकार हैं जिन्हें आप अपने अनुसार और पंसद अनुसार देखकर खरीद सकते हैं। तो आइए आप इन फोटो देखकर और डिजाइन से कुछ आइडिया ले सकते हैं।

गोल्ड हिंदू मंगलसूत्र डिजाइन-Gold hindu mangalsutra design

गोल्ड हिंदू मंगलसूत्र का ये डिजाइन सबसे पुराना है और नॉर्मल शादियों में दुल्हन को यही दिया जाता है। इसे लोग साड़ी और सूट के साथ पहनते हैं। इसमें भी कई प्रकार के डिजाइन आते हैं जिन्हें आप पसंद करते हैं। इसमें आजकल फ्लोरल डिजाइन और ढोलना डिजाइन आते हैं। इसके अलावा इसमें भारी और हल्के कई प्रकार के डिजाइन आते हैं।

चेन मंगलसूत्र डिजाइन-Chain mangalsutra design

चेन मंगलसूत्र डिजाइन आजकल सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। हर कोई इसे खूब पसंद करता है। इसमें कई प्रकार के डिजाइन्स हैं जिनमें डायमंड मंगलसूत्र डिजाइन से लेकर अलग-अलग टाइप के चेन डिजाइन्स आते हैं।

नेम मंगलसूत्र डिजाइन-Name mangalsutra design

नेम मंगलसूत्र डिजाइन में लोगों के नाम लिखे होते हैं, कपल्क के नाम लिखे होते हैं या फिर दोनों के नाम का कोई अक्षर होता है। इसे लोग चेन के साथ अलग-अलग डिजाइन में पहनते हैं। ये देखने में बहुत सुंदर लगते हैं।

महाराष्ट्रीयन मंगलसूत्र डिजाइन-Maharashtrian mangalsutra design

महाराष्ट्रीयन मंगलसूत्र डिजाइन बहुत से लोगों को अच्छे लगते हैं। इसे मराठी लोगों के अलावा भी भारत में रहने वाले अलग-अलग राज्यों के लोग भी पसंद करते हैं। आपको इनमें तरह-तरह के डिजाइन मिल सकते हैं जिन्हें पहनकर आपकी दुल्हन को बहुत खुशी हो सकती है।

तो आप अपने बजट और डिजाइन के अनुसार इन मंगलसूत्र को अपनी दुल्हन के लिए बनवा सकते हैं। अगर आपकी शादी हो चुकी है तब भी आपको ये डिजाइन सुंदर लग रहे हैं तो आप इन्हें बनवाकर या खरीदकर पहन सकती हैं। आप किसी भी ज्वेलरी शॉप में जाकर ये डिजाइन दिखाकर और बजट तय करके इन डिजाइन में अपने लिए मंगलसूत्र ले सकती हैं। अब पढ़ें-Haldi Sarees For Bride: दुल्हनों के लिए हल्दी की ये साड़ियां हैं बेस्ट, देखने में ग्लैमरस और पहनने में आरामदेह