Nag Panchami 2024 special rangoli: इस साल नागपंचमी 9 अगस्त 2024 (Nag panchami 2024 Date And time) को है। इस दिन लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं और नाग देवता की पूजा करते हैं। कई जगह नाग देवता को दूध और मकई का लावा (Popcorn) चढ़ाया जाता है। इसके अलावा घर पर पूजा रखी जाती है। इन तमाम चीजों के बीच आप अपने घर को सजाने के लिए नागपंचमी स्पेशल रंगोली बना सकते हैं। आइए, जानते हैं कुछ स्पेशल और सिंपल डिजाइन।

नाग पंचमी रंगोली डिजाइन-Nag Panchami 2024 special rangoli

कलश और नागराज डिजाइन

नाग पंचमी पर आप अपने घरों के आगे कलश और नागराज डिजाइन वाली रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए पीले और नीले रंगों से रंगोली बनाएं और इसके पास नागराज बनाएं। इसके आस-पास कुछ फूल-पत्ती बनाएं और इसे बिलकुल रंगीन डिजाइन में बनाएं। इसी तरह आप रंगोली को कंप्लीट करें।

महादेव और नाग देवता

आप रंगोली को नाग देवता और भगवान शिव के साथ जोड़कर भी बना सकते हैं। इसके लिए पहले एक महादेव बनाएं और फिर इसके पास नाग सांप बनाएं। इसके बाद हर तरफ फूल और पत्ते से सजाएं। इसमें आप हर रंग का इस्तेमाल करें। आप किसी एक रंग को थीम कलर के रूप में चुन सकते हैं और फिर बाकी डिजाइन्स बना सकते हैं।

डॉट्स को जोड़ते हुए रंगीन रंगोली बनाएं

डॉट्स को जोड़ते हुए रंगीन रंगोली बनाएं और पूरे डिजाइन को कंप्लीट करें। इसके आस-पास कलरफुल फूल और पत्तियां बनाएं। इसके आस-पास नाग सांप बनाएं और पूरे डिजाइन को सुंदर बनाएं।

भगवान कृष्ण के साथ नाग की रंगोली
आप नाग सांप के साथ भगवान कृष्ण की रंगोली बना सकते हैं। इसमें कई रंगों के साथ डिजाइन को कंप्लीट भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप आस-पास मोर पंख का डिजाइन बना सकते हैं।

साथ ही आप पूरे डिजाइन को कंप्लीट करने के लिए आस-पास ऊं आदि बना सकते हैं। तो इस तरह आप नाग पंचमी पर ये रंगोली बना सकते हैं। आप इसे पूजा स्थल और फिर अपने दरवाजे पर भी बना सकते हैं।