How To Check Real And Fake Mustard Oil: देश के हर रसोई घर में सरसों तेल का उपयोग सब्जी बनाने से लेकर कोई न कोई खाना बनाने में किया ही जाता है। वहीं, कई लोग सर्दी में शरीर की मालिश करने के लिए सरसों के तेल का उपयोग करते हैं। सरसों के तेल का आयुर्वेद में भी काफी महत्व है। हर रोज इसका उपयोग करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
सरसों के तेल में कौन सा तेल मिलावट किया जाता है?
वहीं, मार्केट से सरसों के तेल में भी धड़ल्ले से मिलावट की जा रही है। इसमें आसानी से पाम ऑयल (Palm oil) को मिलाकर बेचा जा रहा है, जिसके कारण यह फायदे की जगह नुकसान कर सकता है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर पर सरसों के तेल की शुद्धता की जांच करना चाहते हैं तो आप इस लेख की मदद ले सकते हैं।
सरसों के तेल में मिलावट कैसे चेक करें? Easy methods to identify adulteration in mustard oil
घर पर करें फ्रीजिंग टेस्ट: How do you test mustard oil for freezing?
सरसों के तेल में की गई मिलावट को आसानी से घर पर ही चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप फ्रीजिंग टेस्ट की हेल्प ले सकते हैं। इसके लिए आप सरसों के तेल को एक कप में लेकर 5-6 घंटों के लिए फ्रिज में रख दें। कुछ समय के बाद इसको निकालें। अगर तेल जमा हुआ दिखे या फिर तेल में सफेद रंग का कलर दिखे तो आप समझ जाइए कि तेल नकली है और उसमें मिलावट की गई है।
बैरोमीटर टेस्ट: How to identify pure mustard oil with barometer test
बैरोमीटर के माध्यम से भी आप अपने घर पर असली सरसों के तेल की पहचान कर सकते हैं। ओरिजनल सरसों के तेल की बैरोमीटर रीडिंग 58 से 60.5 के बीच होती है। हालांकि, अगर सरसों के तेल की रीडिंग इन नंबरों से ऊपर या फिर नीचे दिख रहा है तो समझ जाइए सरसों का तेल नकली है और उसमें किसी न किसी तरह की मिलावट की गई है।
हाथों से करें टेस्ट:
सरसों के तेल की पहचान आप आसानी से हाथों से भी कर सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले सरसों के तेल की कुछ बूंदों को अपने हाथों पर लें। अब आप उसको सही से अपने हाथों पर ही मलना शुरू करें। अगर इसमें किसी भी तरीके की केमिकल वाली गंध आती है या फिर तेल से किसी भी तरह का कोई रंग निकलता है तो इसमें मिलावट की गई है।
अगर आप घी की पहचान अपने घर पर ही करना चाहते हैं तो यहां क्लिक कर सकते हैं।