Wheat Flour Multigrain Atta: भारतीय किचन में रोटी काफी बेहतर तरीके से बनाई जाती है। दरअसल, हर घर में रोटी मुख्य भोजन के तौर पर खाई जाती है। हालांकि, इसके लिए अधिकतर लोग गेहूं के आटे का उपयोग करते हैं। वैसे आपके घर में भी गेहूं के आटे से रोटी बनाई जाती है, तो आप इसमें कुछ चीजें डालकर इसे और टेस्टी बना सकते हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ पांच चीजें को लेकर आए हैं, जिसको आप आसानी से गेहूं के आटे में मिला सकते हैं। इससे आटे के पोषक तत्व और भी बढ़ जाएंगे।
अलसी का पाउडर
आप गेहूं के आटे में अलसी के पाउडर को भी मिला सकते हैं। दरअसल, अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा काफी अधिक होती है। ऐसे में गेहूं के आटे में इसको मिलाने से रोटी का स्वाद काफी बढ़ जाएगा। इसे मिलाने के लिए आप अलसी को सूखा कर भून लें और फिर इसका पाउडर बनाकर आटे में मिला दें।
ओट्स
ओट्स एक पौष्टिक अनाज है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कई तरह के विटामिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे भी आप गेहूं के आटे में मिला सकते हैं। इसे मिलाने के लिए आप ओट्स को पीसकर पाउडर बना लें और आटे में मिलाएं। यह वजन घटाने में भी मददगार होता है।
चने का आटा
आप गेहूं के आटे में चने का आटा (बेसन) मिला सकते हैं। इससे रोटी में हल्की कुरकुराहट आ जाती है। यह रोटी के स्वाद को भी बेहतर करता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो बॉडी के लिए बेहतर होता है।
सूखा मेथी
सूखा मेथी रोटी की खुशबू को बेहतर बनाता है। यह पाचन के लिए भी अच्छा होता है। इसे मिलाने के लिए आप सबसे पहले मेथी को सूखा लें और इसे पीसकर आटे में मिलाएं।
अजवाइन
अजवाइन में कई तरह के खनिज और फाइबर पाए जाते हैं। ऐसे में आप इसे भी रोटी में मिला सकते हैं। इससे रोटी का स्वाद भी बढ़ेगा। अजवाइन पाचन के लिए भी काफी बेहतर होती है। उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। आगे पढ़िएः चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल कैसे हटाएं? मुल्तानी मिट्टी के साथ लगाएं ये खास चीज, त्वचा होगी साफ और मुलायम