इन दिनों मिस्टर इंडिया के फाइनलिस्ट रहे जेबी सिंह अपने एक्टिंग करियर को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। जेबी स्टार भारत के टीवी शो ‘पापा बाइ चांस’ में मुख्य कलाकार युवान के किरदार में नजर आएं हैं। उनका किरदार दर्शक को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि जेबी सिंह का असली नाम रुपिंद्रजीत सिंह है। वह साल 2015 में हुए मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में फाइनलिस्ट भी रह चुके हैं। जेबी ‘पापा बाइ चांस’ के अलावा अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘मनमर्जियां’ में नजर आने वाले हैं। जेबी अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने एक महीने में करीब 18 किलोग्राम वजन कम किया है।
एक सीन के लिए घटाया 18 किलोग्राम वजन: खबरों की माने तो जेबी सिंह ने एक रोल के लिए 18 किलोग्राम वजन कम किया है। दरअसल, एक एपिसोड के लिए युवान का रोल निभा रहे जेबी को शर्टलैस होना था। इसके लिए जेबी ने खुद को फिट करने के लिए उन्होंने 1 महीने में सिक्सपैक एब्स वाली बॉडी बना ली।
उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि ‘मैं हमेशा से परफेक्शन और अपनी जिम्मेदारियों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने में विश्वास रखता हूं। मैंने कसरत और खान-पान के कड़े नियमों का पालन किया। मैं 98 किलोग्राम से 80 किलोग्राम पर आ गया। मैं अपने पुराने आकार को पाकर बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।’
एक्टर जेबी सिंह का वर्कआउट प्लान: जेबी सिंह कितने फिटनेस फ्रिक हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे पिछले 8-10 साल से लगातार एक्सरसाइज करते आ रहे हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए जिम में कार्डियो एक्सरसाइज से लेकर वेट ट्रेनिंग और कई तरह की वर्कआउट करते हैं। इसके अलावा मेडिटेशन और योगा भी उनके वर्कआउट प्लान में शामिल हैं। उनका कहना है कि वे इससे माइंड कंट्रोल करने में मदद मिलती है और स्ट्रैस कम होता है। इससे बॉडी फ्लेक्सिबल और एक्टिव रहती है। साथ ही वे जितना ध्यान वर्कआउट पर देते हैं उतना ही डाइट का ख्याल रखते हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram

