Mother’s Day 2025 Rangoli Design: मां एक ऐसा शब्द है, जिसमें पूरी दुनिया समाई हुई है। मां के बिना जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती है। हमारे जन्म से लेकर अपने अंतिम समय तक मां हमसे बिना किसी स्वार्थ के प्रेम करती है। यही कारण है कि हर साल इसी महानता और ममता के सम्मान में ‘मदर्स डे’ सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार भारत में मदर्स डे 2025 (Mother’s Day 2025) 11 मई को सेलिब्रेट किया जाएगा।
मदर्स डे पर आप इस रंगोली डिजाइन को आसानी से बना कर अपनी मां के प्रति अपने प्यार को दर्शा सकते हैं। इस रंगोली में मां अपने छोटे बच्चे को अपने कंधे पर रखी हुई हैं।
इस रंगोली में मां और बेटी के प्यार को दिखाया गया है। आप इस रंगोली को भी बना सकते हैं। इस रंगोली में दिख रहा है कि एक पेड़ के नीचे मां बैठी हुई है और अपनी बेटी के साथ चांद को देख रही है। इसके साथ, आप रंगोली पर ‘मां’ शब्द को भी लिख सकते हैं।
मां लिखी हुई इस तरह की रंगोली को आप बना सकते हैं। इस डिजाइन के साथ आप नीचे फूल की पत्तियां भी बना सकते हैं।
मराठी में मां को ‘आई’ कहते हैं। इस रंगोली को आप आसानी से बना सकते हैं। दो रंगों से बनीयह रंगोली देखने में काफी सुंदर लग रहीहै।
कब मनाया जाता है मदर्स डे?
भारत सहित दुनिया के कई देशों में मदर्स डे मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस दिन बच्चे अपनी मां को उपहार देते हैं और उनके लिए खास व्यंजन बनाते हैं।
Mother’s Day 2025: मदर्स डे के दिन सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए 20 भावुक और प्यारे Quotes