हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे (Mother’s Day) मनाया जाता है। इस साल ये 14 मई को मानाया जाएगा। ये दिन हर मां के लिए बेहद खास होता है। वहीं, इसे और खास बनाने के लिए बच्चें अपनी मां को तमाम तरह के गिफ्ट्स देते हैं। अगर आप भी इस मदर्स डे अपनी मां को स्पेशल फील करना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें क्या गिफ्ट दें, इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट्स ऑप्‍शन बता रहे हैं जो आप अपनी मां को इस मदर्स डे पर दे सकते हैं। इससे पहले जानते हैं कि मदर्स डे मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई।

कैसे हुई मदर्स डे की शुरुआत?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मदर्स डे मनाने की शुरुआत अमेरिका की ऐना एम जारविस ने की थी। ऐना की मां अन्ना एक स्कूल टीचर थीं। इसी कड़ी में एक दिन बच्चों को पढ़ाते हुए अन्ना ने कहा था कि आने वाले समय में एक दिन ऐसा भी आएगा जब मां के लिए कोई दिन समर्पित किया जाएगा। अन्ना के निधन के बाद ऐना और उसके दोस्तों ने एक अभियान शुरु किया। इस अभियान में मदर्स डे मनाने और इस दिन राष्ट्रीय छुट्टी होने की मांग की। तब से लेकर आज तक मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे के रुप में मनाया जाता है।

क्या दें गिफ्ट?
सिल्क की साड़ी:

Mother's Day, Mother's Day 2023, Mother's Day 2023 Gift Ideas, Mother's Day Gift Ideas
सिल्क साड़ी

अब बात अगर गिफ्ट की करें तो इस दिन को खास बनाने के लिए आप अपनी मां को सिल्क की साड़ी दे सकते हैं। सिल्क की साड़ियां कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती हैं। ऐसे में आपकी मां जितनी बार उस साड़ी को पहनेंगी, उतनी ही बार उन्हें आपके प्यार का अहसास होगा।

किचन और काम से दें छुट्टी:

मदर्स डे के दिन आप अपनी मां को किचन से छुट्टी देकर उन्हें बाहर कहीं उनकी पसंद का खाना खिलाने ले जा सकते हैं। अगर किसी वजह से ये मुमकिन नहीं है तो आप एक दिन के लिए ही सही, घर या बाहर के कामों में मदद कर उन्हें आराम दे सकते हैं।

स्‍पा वाउचर:

Mother's Day, Mother's Day 2023, Mother's Day 2023 Gift Ideas, Mother's Day Gift Ideas
स्पा

मां सालभर बिना थके आपके लिए काम करती हैं। ऐसे में उनके खास दिन पर रिलैक्‍स फील करवाने के लिए आप उन्‍हें स्‍पा वाउचर दे सकते हैं। आप उन्हें मसाज, फेशियल या अन्‍य स्‍पा ट्रीटमेंट दे सकते हैं। इससे उन्‍हें आराम मिलेगा साथ ही घर की रोज की रूटीन और काम के बोझ से भी काफी राहत महसूस होगी।

पर्सनलाइज गिफ्ट:

Mother's Day, Mother's Day 2023, Mother's Day 2023 Gift Ideas, Mother's Day Gift Ideas
ज्‍वेलरी

आप उनके लिए पर्सनलाइज गिफ्ट भी तैयार करा सकते हैं, जैसे किसी तरह की कोई पर्सनलाइज ज्‍वेलरी बनवा सकते हैं या किसी और तरह की कोई एसेसरी दे सकते हैं। इसे देखकर यकीनन मां का चेहरा खुशी से खिल उठेगा।

स्मार्ट वॉच:

Mother's Day, Mother's Day 2023, Mother's Day 2023 Gift Ideas, Mother's Day Gift Ideas
स्मार्ट वॉच

इन सब से अलग आप अपनी मां को स्मार्ट वॉच गिफ्ट कर सकते है। इस वॉच में टाइम देखने से अलग वे इसमें किसी बात को याद रखने के लिए रिमाइंडर लगा सकती हैं, साथ ही अपनी सेहत का ख्याल भी रख सकती है। स्मार्ट वॉच के जरिए वे देख पाएंगी के दिन भर में वे कितने कदम चली हैं, उनकी हार्ट बीट किचनी है। इस तरह की वॉच में ब्लड प्रेशर का भी आसानी से पता लगाया जा सकता है।

FAQs
सबसे पहला मदर्स डे कब मनाया गया था?

सबसे पहला मदर्स-डे 8 मई 1914 को अमेरिका में मनाया गया था।

क्या केवल मई में ही मनाया जाता है मदर्स डे?

नहीं। अमेरिका, भारत, न्यूजीलैं, कनाडा और कई देशों में इस पर्व को मई के दूसरे रविवार के दिन मनाया जाता है। वहीं, कुछ अन्य देशों में मदर्स-डे मार्च में भी सेलिब्रेट किया जाता है।