Most Expensive Dog Breeds In India: भारतीय घरों में पालतू जानवर के रूप में सबसे अधिक लोकप्रिय कुत्ते हैं। इनको पालना काफी आसान भी होता है। कई जानवर प्रेमी तो एक नहीं कई कुत्तों को अपने घर में पालते हैं। वैसे सभी जानवरों में कुत्ता ही एक ऐसा जानवर होता है, जो इंसानों के दिल के सबसे करीब होता है। कुत्ता वफादार तो होता ही है, लेकिन यह बहुत जल्दी इंसानों का दोस्त भी बन जाता है।

वैसे तो मार्केट में कई ऐसे कुत्ते होते हैं,जिसको आसानी से पाला जाता है। हालांकि, इस लेख में हम आपको भारत के पांच सबसे महंगे कुत्तों की नस्ल के बारे में बताएंगे। ये कुत्ते महंगे होने के साथ-साथ काफी खतरनाक भी होते हैं।

तिब्बती मास्टिफ- Tibetan Mastiff

तिब्बती मास्टि नस्ल के कुत्ते सबसे शक्तिशाली होते हैं। यह सामान्य तौर पर हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाते हैं। इस नस्ल के कुत्ते अपनी ताकत, वफादारी और सुरक्षात्मक स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। तिब्बती मास्टिफ का वजन सामान्य तौर पर 40 से 50 किलोग्राम के बीच का होता है। ये अपने मालिक के प्रति काफी वफादार होते हैं। तिबेतियन मस्टीफ ब्रीड के डॉग की कीमत 70 से 75 हजार रुपये तक होता है।

फाइल फोटो।

सेंट बर्नार्ड – Saint Bernard

सेंट बर्नार्ड नस्ल के कुत्ते काफी विशाल आकार के होते हैं। इनका स्वभाव काफी शालिन होता है, लेकिन ये अपने मालिक के लिए काफी वफादार होते हैं। इनकी पहचान बचाव क्षमता के लिए किया जाता है। यह नस्ल स्विट्जरलैंड और इटली के पर्वतों पर मुख्य रूप से पाए जाते हैं। इनका वजन 70 से लेकर 120 किलोग्राम तक होता है। ये कुत्ते देखने में तो आलसी होते हैं, लेकिन इनका स्वभाव काफी तेज होता है।

फोटोः Freepik

इंग्लिश बुलडॉग- English Bulldog

इंग्लिश बुलडॉग के नस्ल के कुत्तों को ब्रिटिश बुलडॉग के नाम से भी जाना जाता है। इन कुत्तों को बुलडॉग के नाम से भी जाना जाता है। इनकी पहचान  झुकी हुई नाक, झुर्रियों से भरे चेहरे और चौड़े शरीर से होती है। इस नस्ल के कुत्तों की पहचान शांत और दोस्ताना स्वभाव के लिए किया जाता है। इनके शरीर का बनावट छोटा और ठोस होता है। 

फोटोः Freepik

बीवर टेरियर-Biewer Terrier

बीवर टेरियर कुत्तों की एक फेमस और आकर्षक नस्ल है। ये सामान्य तौर पर जर्मनी में पाए जाने वाले ये कुत्ते काफी मिलनसार और चंचल किस्म के होते हैं। बीवर टेरियर छोटे नस्ल के कुत्ते होते हैं, जिसको लोग अपने घरों में आसानी से पालते हैं। इन कुत्तों की कीमत लाखों में होती है।

चाउ चाउ-Chow Chow

चाउ चाउ कुत्तों की एक नस्ल है। इस नस्ल के कुत्ते सामान्य तौर पर चीन में पाए जाते हैं। इस नस्ल के कुत्ते बाकी नस्ल के कुत्तों से अलग होते हैं। ये कुत्ते स्वभाव में काफी शांत होते है। हालांकि, ये और कुत्तों की तुलना में काफी वफादार होते हैं। चाउ चाउ नस्ल के कुत्तों की कीमत दो से तीन लाख के बीच होती है। उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- बिना हाथ लगाए टॉयलेट को कैसे करें क्लीन?