गर्मी का मौसम शुरू होते ही मच्छरों वाली समस्याएं बढ़ जाती हैं। गर्मी से ज्यादा गर्मी के दिनों मच्छर तंग करते हैं। इससे बचने के लिए कई लोग क्वाइल का इस्तेमाल करते हैं तो कोई लिक्विड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। जब तक यह चीजें चल रही होती हैं तब तक तो मच्छर आसपास भी नहीं भटकते लेकिन जैसे खत्म या बंद होता है; मच्छर अपना हमला शुरू कर देते हैं।

मौसम बदलने के साथ ही मच्छरों का आतंक भी शुरू हो जाता है। मच्छरों के कारण ही देश भर में मलेरिया चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारी पनपती है। इन्हें भगाने या खत्म करने के लिए भले ही कितनी कोशिश कर लें लेकिन किसी न किसी कोने छुपने का अपना अड्डा खोज ही लेते हैं। आज हम आपको इनसे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जिसके जरिए आप इनसे निजात पा सकते हैं-

कॉफी का करें इस्तेमाल: कहा जाता है कि कॉफी के जरिए मच्छर को भगाया जा सकता है। इसलिए जहां भी आसपास मच्छरों द्वारा अंडा देने की संभावना है वहां कॉफी पाउडर या कॉफी ग्राउंड्स डाल दें। सब मच्छर और उनके अंडे मर जाएंगे।

नीम के तेल का इस्तेमाल: आयुर्वेद में नीम के महत्व बताए गए हैं, इसलिए नीम के तेल (Neem Oil) को पानी में मिलाकर या अपने बॉडी लोशन में मिलाकर शरीर पर लगाने से मच्छर आपके आसपास भी नहीं भटकेंगे। इसके अलावा नीम के तेल का एक दीपक भी कमरे में जला सकते हैं।

लहसुन का इस्तेमाल: भारतीय किचन में मौजूद लहसुन (Garlic) मच्छरों के लिए काल है, लहसुन का रस निकालने के लिए लहसुन की कलियों को मसलकर पानी में उबाल लें। उसके बाद स्प्रे बोतल में भरकर पूरे कमरें में छिड़काव करने से वहां मौजूद सभी मच्छर भाग जाएंगे।

पुदीना का बड़े काम का: बताया जाता है कि पुदीने की खुशबू से मच्छरों को बड़ी चिढ़ होती है। ऐसे में पुदीने के तेल को घर में जगह-जगह छिड़काव करने से मच्छर आपके घर से दूर रहेंगे।

सोयाबीन का तेल: सोयाबीन का तेल भी मच्छरों को दूर भगाने में मदद करता है, ऐसे में रात में इसे शरीर पर लगाकर सोने पर मच्छर नहीं काटेंगे, जिससे आप बीमारी से भी बचे रहेंगे।