Mohini Ekadashi Mehndi Design 2025: हिंदू धर्म में मोहिनी एकादशी का काफी महत्व होता है। इस बार एकादशी का व्रत 8 मई 2025, गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। महिलाएं सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखकर उपासना करती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पूजन करने से धन-संपदा के साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसे में अगर आप भी मोहिनी एकादशी पर मेहंदी लगाने का सोच रही हैं तो इस बार कान्हा के ‘मोरपंख’ डिजाइन (Peacock mehndi design simple)की मनमोहक मेहंदी लगा सकती हैं। आइए देखते हैं मोरपंख की बेहद खूबसूरत डिजाइन।

मोरपंख डिजाइन कभी फैशन से बाहर नहीं होती है। आप किसी भी पूजा या व्रत में इस तरह की डिजाइन लगा सकती हैं।

अगर आपको भरे हाथ की मेहंदी डिजाइन पसंद हैं तो आप दोनों हाथों इस तरह की डिजाइन बनवा सकती हैं। नई दुल्हन के लिए ये बेस्ट रहेंगी।

मोरपंख की ये डिजाइन आपके हाथों को आकर्षक लुक देगी। साड़ी या सूट के साथ ये देखने में बहुत सुंदर लगेंगी।

मोहिनी एकादशी महिलाएं इस तरीके की मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इन्हें लगाना बेहद आसान है। कम समय में हाथों पर इन्हें लगाया जा सकता है।