Morning Mantra:मॉर्निंग वॉक करना आपको सेहतमंद रखने में मदद कर सकता है। दरअसल, जब आप वॉक करते हैं शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और फिर ब्लड वेसेल्स खुलते हैं। इसके अलावा शरीर में जमा फैट आदि एनर्जी के रूप में इस्तेमाल होना शुरू हो जाते हैं। इसके अलावा ये कैलोरी बर्न करने और फिर आपको पूरी तरह से फिट रहने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं वॉक करना आपके दिमाग को रिलैक्स करने के साथ स्ट्रेस हार्मोन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा इससे आपकी नींद भी बेहतर होती है। साथ ही वेट लॉस के लिए भी इसके कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं मॉर्निंग वॉक का सही टाइम क्या है।
मॉर्निंग वॉक का सही टाइम क्या है-What is the best time for morning walk?
मॉर्निंग वॉक का सही टाइम है सुबह सूरज उगने से लेकर सुबह के 7 बजे तक और शाम को जस्ट सूरज ढलने से पहले। दरअसल, जब आप वॉक सूरज की गति के हिसाब से करते हैं तो शरीर का सर्केडियन रिदम सही रहता है। इसी के अनुसार शरीर का मेटाबोलिज्म चलता है और नींद का समय तय हो पाता है। साथ ही शरीर के तमाम तंत्रों के बीच भी कामकाज का संतुलन सूरज उगने और ढलने के साथ ही बना रहता है। तो, बस सुबह 5 बजे उठकर आप वॉक पर जा सकते हैं। इसी तरह शाम को 7 बजे से पहले भी वॉक कर लें।
सुबह चलना बेहतर है या रात में-morning walk or evening walk which is better
अध्ययनों से पता चलता है कि मांसपेशियों की कार्यप्रणाली और ताकत शाम के समय चरम पर होती है। इसका मतलब यह है कि अगर आपका लक्ष्य बॉडी से जुड़ा हुआ या है वेट लॉस करना है तो शाम को वॉक पर जाएं। पर अगर आपको खुश रहना है, स्ट्रेस फ्री रहना है, नींद को बेहतर बनाना है और मानसिक रूप से हेल्दी रहना है तो आप सुबह के समय वॉक पर जाएं।
1 दिन में कितना वॉक करना चाहिए-How long is a good morning walk
अधिकांश अध्ययनों से पता चलता है कि 20 से 30 मिनट तक वॉक करने के कई फायदे हैं। प्रत्येक सप्ताह लगातार 5 दिन कम से कम 20 से 30 मिनट वॉक जरूर करें। सुबह की सैर आपके दिन की शुरुआत और अंत दोनों का अच्छा बना देती है। तो, शाम को वॉक करना आपको शारीरिक रूप से हेल्दी रखता है। तो रोजाना इतनी देर वॉक जरूर करें।
