Morning Mantra: हर दिन की शुरुआत बेहतर नाश्ते के साथ होना चाहिए। ब्रेकफास्ट में हमेंशा पौष्टिक और सेहत जैसी चीजों को शामिल करना चाहिए। सुबह के नाश्ते में पौष्टिक चीजों को लेने से पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। इस तरह के नाश्ते से समग्र पोषण मिलता है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
ऐसे में अगर आप भी कुछ हेल्दी ब्रेकफास्ट की तलाश में हैं तो आप सही जगह हैं। हम आपको इस लेख में हेल्दी ब्रेकफास्ट के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से सुबह नाश्ता कर पाएंगे। पूरे दिन एनर्जेटिक रहने के लिए नाश्ता बहुत जरूरी होता है। हेल्दी नाश्ता स्वास्थ्य को भी काफी बेहतर बनाता है।
यहां देखें सबसे बेस्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन
पोहा से करें दिन की शुरुआत
आप अपने दिन की शुरुआत पोहा से कर सकते हैं। यह खाने में काफी हेल्दी के साथ-साथ कम कैलोरी और फाइबर से भरपूर होता है। यह हल्का होता है, जिससे कापी आसानी से पच भी जाता है। आप इसको सब्जियों के साथ भी बना सकते हैं, जिससे इसका पोषण कई गुना बढ़ भी सकता है। आप पोहा के ऊपर मूंगफली भी डालकर खा सकते हैं।
उपमा
उपमा एक हेल्दी भारतीय नाश्ता है, जो सूजी से बनता है। इसमें फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और आवश्यक मिनरल्स पाए जाते हैं। सुबह-सुबह नाश्ते में शामिल करने से आपको दिन भर एनर्जी मिलती रहेगी।
अंडे का आमलेट और टोस्ट
अंडे का आमलेट और टोस्ट का नाश्ता एक बेहतरीन ब्रेकफास्ट ऑप्शन हो सकता है। इससे आप अपने दिन की शुरुआत काफी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। यह काफी लोकप्रिय नाश्ता भी है। इसमें इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स काफी अच्छे मात्रा में पाया जाता है।
इडली-सांभर
आप नाश्ते में इडली-सांभर को शामिल कर सकते हैं। इसमें काफी मात्रा में फाइबर और मिनरल्स पाया जाता है।
फलों का सलाद
फलों का सलाद एक स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता है, जो शरीर को आवश्यक विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स देता है। सुबह-सुबह फल खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलता है। आप इसमें मौसमी फलों को शामिल कर सकते हैं।