Poha V/s Upma: नाश्ता दिनभर के सबसे जरूरी मील में से एक है। सुबह का नाश्ता छोड़ना शरीर के लिए नुकसान के रूप में काम करता है और कई बीमारियों को आमंत्रण देने का काम करता है। इसके अलावा नाश्ता करना शरीर को एनर्जी देने के साथ शरीर के तमाम अंगों को एक बूस्टर स्टार्ट देने की जरूरी है। लेकिन, आज हम बात करेंगे कि नाश्ते में क्या खाना बेहतर विकल्प है, पोहा या फिर उपमा। दरअसल, आमतौर पर लोगों के घरों में ये दोनों ही चीजें बनती हैं और लोग इन्हें रोज खाना पसंद करते हैं। लेकिन, जानते हैं कौन सा बेहतर विकल्प है क्यों।

नाश्ते में पोहा-Poha in breakfast

नाश्ते में पोहा खाने के फायदे (poha benefits in breakfast) कई हैं। सबसे पहले तो ये लो कैलोरी पर हाई फाइबर वाला फूड है। इसमें सब्जियां और मूंगफली जैसी चीजें होती हैं तो वहीं नींबू यानी विटामिन सी भी होता है। पोहे में आयरन की अच्छी मात्रा होती है और ये ग्लूटेन फ्री है, इसलिए इसे हर कोई खा सकता है और ये सबके लिए फायदेमंद है। ये जहां पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, वहीं एनर्जी देने के साथ भूख कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे वेट कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

नाश्ते में उपमा-Upma in breakfast

नाश्ते में उपमा खाने के कई फायदे हैं। सबसे पहले तो जल्दी बन जाता है और बच्चे भी इसे खाना पसंग करते हैं। उपमा में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है और विटामिन बी भी होता है। इसके अलावा उपमा खाने से शरीर को एनर्जी बहुत मिलती है। इसके अलावा इंस्टेंट एनर्जी पाने के लिए ये बेस्ट नाश्ता है।

Poha V/s Upma: नाश्ते में क्या खाएं?

नाश्ते में पोहे और उपमा, दोनों की तुलना करें तो पोहा फाइबर से भरपूर है तो ये वेट लॉस करने वालों के लिए परफेक्ट है। इसके अलावा 100 ग्राम पोहे में 130-150 कैलोरी होती है जबकि 100 ग्राम उपमा में 208 कैलोरी होती है। पोहे में ज्यादा सब्जी होती है जबकि उपमा में कम। पोहा ग्लूटेन फ्री है पर उपमा नहीं। इसके अलावा पोहा खा लेने से पेट भर जाता है और जल्दी भूख नहीं लगती। इस हिसाब से नाश्ते के लिए पोहा बेहतर विकल्प है। अब आगे जानते हैं नाश्ते के लिए इंदौरी पोहा कैसे बनाएं (How to make Indori Poha), क्या खास बात है इसमें।