Moong Soup: सुबह-सुबह हमें अक्सर उन चीजों को सेवन करना चाहिए जो कि हमारे शरीर के लिए फायदेमंद हो। मूंग दाल, डाइजेस्टिव गुणों से भरपूर है और पेट के लिए भी ठंडक प्रदान करने वाला है। मूंग दाल में आपको हमेशा दो चीजें मिल जाएंगी। पहला इसमें आपको फाइबर मिल जाएगा और दूसरा इसमें आपको प्रोटिन मिल जाएगा। आप इन दोनों के सेवन से अपने शरीर की एनर्जी बढ़ा सकते हैं साथ ही कई अन्य फायदे भी पा सकते हैं। इतना ही नहीं मूंग दाल स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। तो इन तमाम फायदे के लिए सुबह खाली पेट मूंग दाल का सूप पिएं। आइए, जानते हैं इसकी रेसिपी और खाली पेट पीने के फायदे।
मूंग दाल का सूप कैसे बनाएं-Moong soup recipe
-मूंग दाल का सूप बनाने के लिए मूंग को पहले भिगोकर रख लें।
-फिर सुबह-सुबह मूंग को पानी समेत दरदरा करके पीस लें।
-फिर एक पैन में थोड़ा थोड़ा सा तेल डालें और इसमें लहसुन कूटकर डाल लें।
-अब इसमें गाजर, टमाटर, प्याज और बाकी सब्जियां बारीक काटकर रख लें।
-इसमें नमक डालें।
-ढककर अच्छी तरह से पकाएं।
-जब ये पक जाए तो इसमें थोड़ा पानी मिलाएं और एक उबाल ले लें।
-गैस ऑफ करें और इसके बाद इसमें जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर मिलाएं।
-धनिया पत्ता मिलाएं और सर्व करें।
खाली पेट मूंग दाल का सूप पीने के फायदे-Moong soup benefits at empty stomach
एनर्जी बूस्टर
मूंग दाल प्रोटीन, फाइबर और खनिज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। खाली पेट इसका सेवन करने से अवशोषण बढ़ता है, जिससे आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। तो जब आप सुबह मूंग दाल का सूप पीते हैं तो शरीर को एनर्जी मिलती है।
वेट बैलेंस करने में मददगार
मूंग दाल में कैलोरी कम होती है और फाइबर अधिक होता है, जो इसे वजन प्रबंधन के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प बनाता है। खाली पेट इसका सेवन करने से आपका मेटाबोलिज्म तेज हो जाता है। तो सुबह वेट बैलेंस करने के लिए आप इस सूप को पी सकते हैं।
बॉडी डिटॉक्सीफायर
मूंग दाल अपने डिटॉक्सींग गुणों के लिए जानी जाती है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करती है। इसे खाली पेट खाने से यह प्रक्रिया तेज हो जाती है। मूंग दाल में प्रीबायोटिक फाइबर होता है, जो स्वस्थ आंत बैक्टीरिया का समर्थन करता है। खाली पेट इसका सेवन करने से पेट में संतुलित माइक्रोबायोम को बढ़ावा मिलता है। तो जब आप सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं तो पेट साफ होता है, शरीर डिटॉक्स होता है और त्वचा की चमक बढ़ती है।
