Kiwi juice for weight loss: वजन घटाना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। जैसे कि सबसे पहले तो उन चीजों का सेवन करें जिससे आपका वेट बैलेंस रहे। दूसरा, आपको उन चीजों को खाना है जिससे शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़े और मेटाबोलिज्म तेज हो। साथ ही आपको सबसे ज्यादा ध्यान अपने फिजिकल एक्टिविटी को तेज करने पर होना चाहिए जिसके लिए जरूरी है कि आप आप अपने शरीर की स्टैमिना बढ़ाएं। इतना ही नहीं आपको लो कैलोरी और ज्यादा एनर्जी वाली चीजों को सेवन करना चाहिए जिससे भूख कंट्रोल में रहे और क्रेविंग न हो। इन्हीं तमाम काामों में मददगार है कीवी का जूस (kiwi juice)
वेट लॉस के लिए कैसे बनाएं कीवी जूस-How to make kiwi juice for weight loss
-कीवी जूस बनाने के लिए सबसे पहले कीवी को छीलकर मैश कर लें।इसके बाद मैश कीवी में दही, शहद और बादाम और अपनी पसंद के कुछ ड्राई फ्रूट्स मिला लें।
-अब इसे ब्लेंड कर लें।
-अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं, नींबू का रस और नमक मिलाएं।
-सबको मिलाकर रोजाना सुबह खाली पेट पिएं। सबको मिलाकर रोजाना सुबह खाली पेट पिएं।
वेट लॉस के लिए कीवी जूस के फायदे-Kiwi juice benefits for weight loss
वेट लॉस के लिए रोजाना सुबह खाली पेट कीवी जूस पीना बेहद कारगर तरीके से काम कर सकता है। कीवी जूस पीने से शरीर पर अतिरिक्त चर्बी नहीं बढ़ती है और आपका वजन नियंत्रित रहता है। आप चाहें तो एक्सरसाइज करने के बाद भी कीवी स्मूदी पी सकते हैं। इसके अलावा कीवी की खास बात ये है कि ये फाइबर से भरपूर है और तेजी से आपके पेट को भर सकता है। फाइबर आंतों के काम काज को तेज कर देता है और फिर इससे फैट और अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है, पेट साफ रहता है और वेट लॉस में मदद मिलती है।
इतना ही नहीं कीवी में विटामिन सी और कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि शरीर को एनर्जी देते हैं। इससे आप दिनभर पूरी चुस्ती-फुर्ती से अपना काम कर सकते हैं। इसके अलाना एक्सरसाइज के लिए भी इससे शरीर की स्टैमिना बूस्ट होती है। तो, इन तमाम फायदे के लिए आपको कीवी जूस पीना चाहिए।
