Morning Mantra: वजन घटाने के लिए लोग क्या नहीं करते। पर अगर आप डाइट में कुछ बातों का ख्याल रखें तो इस काम में तेजी आ सकती है। जैसे कि अगर आप डाइट में सहजन का पानी शामिल करें तो ये वेट लॉस (moringa drink for weight loss) में तेजी से मदद कर सकता है। दरअसल, सहजन में कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि मेटाबोलिज्म तेज करते हैं और वेट लॉस में मददगार हैं। इसके अलावा भी सहजन का पानी शरीर के कई व्यापक तरीके से काम करता है और शरीर में जमा फैट के कणों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा भी सुबह खाली पेट सहजन का पानी पीने के कई फायदे हैं। पर उससे पहले जान लेते हैं इस पानी को बनाने का तरीका।
सहजन का पानी कैसे बनाएं-How to make sahjan ka pani
सहजन का पानी बनाने के लिए आपको करना ये है कि
-सबसे पहले सहजन लें और इसे ऊपर से छीलकर काट लें।
-इसे धो लें।
-इसके बाद इसे 1 गिलास पानी के साथ कुकर में सीटी लगा लें।
-सीटी ठंडी होने के बाद सहजन को मैश कर लें।
-फिर इसमें थोड़ा सा नमक और काली मिर्च मिलाएं।
-इस पानी को गिलास में छानकर निकाल लें।
-इसमें ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं और फिर इस पानी को पिएं।
सुबह खाली पेट सहजन का पानी पीने के फायदे-Moringa drink benefits at empty stomach for weight loss
मेटाबोलिक रेट बढ़ाने में मददगार
सुबह खाली पेट सहजन का पानी पीना आंतों की गति तेज करने के साथ मेटाबोलिज्म बूस्ट करने में मददगार है। ये पाचन क्रिया को तेज करने के साथ जो भी आप खाते हैं उसकी कैलोरी को बर्न करने में मददगार है। इतना ही नहीं इससे शरीर का अतिरिक्त वजन नहीं बढ़ता है और वेट लॉस में मदद मिलती है।
फैट कटर है सहजन का पानी
सहजन का पानी एक बेहतरीन फैट कटर की तरह काम करता है। ये शरीर को फ्लश करने के साथ डिटॉक्सीफाई करने में मददगार है। इसका फाइबर और रफेज मांसपेशियों में जमा फैट को कम करने के साथ गंदगी को डिटॉक्स करता है। इससे फैट पचाने में मदद मिलती है और यही वजन घटाने में मदद करता है। तो इन तमाम फायदे के लिए आप सुबह खाली पेट सहजन का पानी पिएं।
