Morning Mantra: बारिश के दिनों में बैक्टीरिया और फंगस बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं। इसके अलावा लोगों को सुस्ती और कमजोरी परेशान करती है। ऐसे में आप फ्लैक्स सीड्स और गुड़ का सेवन कर सकते हैं जो कि इस मौसम में सुस्ती और कमजोरी को कम करने में मददगार है। जी हां, आपको नाश्ते में इस बात का खास ध्यान रखना है और बारिश के मौसम में इसे फॉलो करना है। क्योंकि बारिश में इंसान जरूरत से ज्यादा सुस्त हो जाता है और फिर उसके काम करने की क्षमता उतनी रहती। इसके अलावा उमस की वजह से शरीर एनर्जीलेस महसूस करता है। साथ ही बाल की झड़ने की समस्या भी होती है। ऐसे में इन तमाम स्थितियों में अलसी के बीजों को गुड़ के साथ खाना व्यापक तरीके से फायदेमंद है। आइए, जानते हैं कैसे।

नाश्ते में खाएं अलसी के बीज और गुड़

आपको करना ये है कि अलसी के बीजों को भिगोकर रख दें और फिर गुड़ के साथ इसे खाएं। यानी कि 2 चम्मच अलसी के बीज में 1 टुकड़ा गुड़ मिलाकर खा लें। ये काम आपको हर दिन नाश्ते के साथ करना है। इतना ही नहीं आप दूध के साथ भी इसे ले सकते हैं। ऐसा करना वेट लॉस में तेजी से मदद करता है।

सुबह खाली पेट अलसी के बीज और गुड़ खाने के फायदे

एनर्जी मिलती है

सुबह खाली पेट अलसी के बीज गुड़ के साथ खाने के कई फायदे है। सबसे पहले तो ये शरीर को एनर्जी देता है। गुड़ जहां आयरन से भरपूर है तो वहीं अलसी के बीजों में कई प्रकार के प्रोटिन और विटामिन्स हैं। इन दोनों का सेवन शरीर को सुबह से एनर्जी देने के साथ आलस में कमी लाता है। साथ ही आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ती है और आप हेल्दी रहते हैं।

स्किन के अच्छा है

सुबह खाली पेट अलसी के बीज और गुड़ खाने के फायदे कई हैं। सबसे पहले तो ये एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है जो कि बारिश के मौसम में स्किन की समस्याओं से बचाता है। इससे चेहरे पर दाग-धब्बे नहीं होते और न ही स्किन की समस्या होती है। दोनों ही खून साफ करते हैं और त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से बचाते हैं।

बालों के लिए हेल्दी

सुबह खाली पेट अलसी के बीज और गुड़ खाने के कई फायदे हैं। ये कोलेजन बूस्ट करने के साथ बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा ये हेयर फॉल को कम करने में मददगार है। साथ ही ये बारिश के दिनों में बालों का झड़ना कंट्रोल करने में भी मददगार है।