Morning Mantra: गर्मियों में सुबह उठते ही कमजोरी और थकान (morning weakness and lethargy) महसूस होने लगती है। ऐसा लगता है जैसे शरीर में जान ही न हो। कुछ लोगों को तो चक्कर भी आने लगता है। ऐसे लोगों को सुबह उठने के 1 घंटे के भीतर नाश्ता कर लेना चाहिए। नाश्ते में आपको हाई फाइबर और प्रोटीन से भरपूर इस फूड कॉम्बिनेशन को खाना चाहिए। दरअसल, हम बात कर रहे हैं काले चने और गुड़ की। आपको करना ये है कि गुड़ और चने को सुबह खाली पेट खाना है। लगातार कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपको एनर्जी मिलेगी और फिर कमजोरी वाली दिक्कत खत्म हो जाएगी। तो, आइए जानते हैं इसे खाने का तरीका और फिर जानेंगे इसके फायदे (gud chana khane ke fayde)

नाश्ते में कैसे खाएं गुड़ और चना-Chana and gur in morning

आपको करना ये है कि पहले तो रात में सोते समय काले चने को भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह 2 मुट्ठी चना लें और इसे धोकर एक कटोरी में रख लें। फिर गुड़ को तोड़ लें और इसमें मिला दें। इसके बाद आराम से बैठकर इसे खाएं। अब रेगुलर पूरी गर्मी नाश्ते में इन दो चीजों को खाते रहें। इस तरह से चना-गुड़ खाना आपको कई प्रकार के फायदे पहुंचा सकता है। तो, आइए जानते हैं इन्हीं फायदे के बारे में विस्तार से।

सुबह गुड़ चना खाने के फायदे-benefits of eating chana and gur in morning

एनर्जी मिलती है

काले चने प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। साथ ही इनमें कैल्शियम भी होता है जो कि हड्डियों को मजबूती देने में मददगार है। गुड़ में आयरन होता है जो कि शरीर को एनर्जी देने के साथ आपको कमजोरी और थकान से बचाता है। तो सुबह जब आप इन्हें खाते हैं तो इससे शरीर की कमजोरी दूर हो जाती है। इसके अलावा आप दिनभर पूरी प्रोडक्टिविटी के साथ अपना काम कर पाएंगे।

स्टैमिना बूस्टर है

काले चने और गुड़ को खाना शरीर के लिए स्टैमिना बूस्टर की तरह काम करता है। इसे आप पोस्ट एक्सरसाइज डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। इन दोनों को खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और शरीर कई दूसरी समस्याओं से बचा रहता है। इतना ही नहीं ये मसल बिल्डिंग में भी मददगार है। साथ ही अगर आपको अपनी हड्डियों को मजबूत रखना है तब भी इन दोनों का सेवन कर सकते हैं। तो, बस अब से नाश्ते में आप गुड़ और चना खाना शुरू करें।