Morning Mantra: वजन घटाना कोई मुश्किल काम नहीं है। बस आपको कुछ बातों का ख्याल रखना है जिससे वेट लॉस में मदद मिल सकती है। जैसे कि हाई फाइबर से भरपूर साबुत अनाज और फिर पानी। ये दोनों मिलकर पाचन क्रिया को तेज करते हैं और आंतों की गति में तेजी लाते हैं। इन दोनों ही कामों में धनिया का पानी मददगार है। इसके अलावा भी वेट लॉस में ये दोनों तेजी से काम करते हैं। आइए, जानते हैं वेट लॉस में धनिया का पानी कैसे फायदेमंद (dhaniya pani benefit) है। इसे आप कब और कैसे पिएं। पर उससे पहले जानते हैं धनिया का पानी कैसे बनाएं।

धनिया का पानी कैसे बनाएं-How to make dhaniya pani

धनिया का पानी बनाने के लिए सबसे पहले तो रात को साफ पानी में धनिया के बीजों को भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह उठकर पानी में धनिया के बीजों को डालकर उबाल लें। इसके बाद एक ग्राइंडर में धनिया के बीजों को डालें, नींबू का रस और नमक मिला लें। सभी को मिलाकर एक जूस बना लें। फिर इसे छान लें। इसके बाद इसे आरान से बैठकर पिएं।

वेट लॉस में धनिया का पानी पीने के फायदे-Dhaniya pani peene ke fayde for weight loss

वेट लॉस के लिए धनिया का पानी पीने के कई फायदे हैं। सबसे पहले तो ये फाइबर से भरपूर है जो कि मेटाबोलिज्म को तेज करता है और आंतों की गति में तेजी आती है। इससे अलावा फैट मेटाबोलिज्म को तेज करने में मददगार यानी फैट तेजी से पचने लगता है और बैली फैट में कमी आती है। इसके अलावा ये पेट की गंदगी को डिटॉक्स करता है और कब्ज की समस्या में कमी लाता है।

इसके अलावा ये पानी शरीर को एनर्जी देने के साथ खून की सफाई में भी मददगार है। इससे आपको एक साफ और ग्लोइंग स्किन पाने में मदद मिलती है। तो इन तमाम कारणों से आपको वेट लॉस में धनिया के बीज का पानी पीना चाहिए। इसके अलावा आप हरी धनिया से भी पानी बनाकर पी सकते है। ये वेट लॉस में तेजी से मदद मिलती है और आप खुद को कई बीमारियों से बचा सकते हैं।