Morning Mantra: शहद और इलायची, ये दोनों ही आयुर्वेद में कई प्रकार के रोगों से बचने के लिए इस्तेमाल होता रहा है। दोनों ही शरीर में वात-पित्त-कफ की स्थिति को संतुलित करने के साथ कई सारी बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं। दरअसल, जब आप शहद और इलायची का सेवन करते हैं तो ये पेट में डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देता है और फिर शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार है। इसके अलावा ये दोनों स्किन की कई समस्याओं से बचाव में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा भी इन दोनों के सेवन के कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं इन दोनों के सेवन का तरीका और फिर फायदे।

सुबह खाली पेट शहद और इलायची का सेवन कैसे करें-How to have Cardamom honey at empty stomach

आपको करना ये है कि 1 चम्मच शहद लें और इसमें 2 से 3 इलायची को कूटकर इसका पाउडर कर लें और शहद में मिलाकर खा लें। इसके साथ 1 गिलास गुनगुना पानी पी लें। ये मेटाबोलिज्म को तेज करने के साथ आंतों की गति में तेजी लाता है जिससे बॉडी डिटॉक्स में मदद मिलती है।

सुबह खाली पेट शहद और इलायची के फायदे-Cardamom with honey benefits

बॉडी डिटॉक्स में मददगार-Cardamom with Honey for body detox

सुबह खाली पेट शहद और इलायची का सेवन आपके शरीर से गंदगी को डिटॉक्स करने का काम करता है। इसके अलावा ये पेट साफ करने में मदद करता है और लिवर के काम काज में तेजी लाता है। इसके अलावा इन दोनों का सेवन कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने के साथ पेट साफ करता है। इसके अलावा ये वेट लॉस में भी मददगार है। तो इन तमाम कारणों से आप इस सुबह खाली पेट लें।

स्किन के लिए फायदेमंद-Cardamom with honey benefits for skin

सुबह खाली पेट शहद और इलायची का सेवन स्किन को अंदर से साफ करने में मदद कर सकता है। ये ब्लड प्यूरिफायर की तरह काम करता है और खून से अशुद्धियों को बाहर करने में मदद करने में मददगार है। इससे स्किन अंदर से साफ हो जाती है और फिर हमें ग्लोइंग स्किन पाने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये ब्लैकहेड्स को भी साफ करने में मददगार है। तो खूबसूरत त्वचा पाने के लिए ये मॉर्निंग टिप्स अपना सकते हैं।