अगर आपको अपने चेहरे की चमक बढ़ाने है या फिर वजन घटाना है तो आपको अपने शरीर से टॉक्सिन्स डिटॉक्सीफाई करने पर खास ध्यान देगा होगा। इस काम को करने में इस चीज का पानी काफी मदद कर सकता है। वैसे है तो ये कैल्शियम है लेकिन इसमें ऐसा बहुत कुछ है जो कि शरीर से गंदगी को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। पर चूने का पानी पीने के फायदे जानने से पहले आपको इसे बनाने का तरीका जानना चाहिए। साथ ही आपको चूने का पानी के सेवन का सही तरीका भी जानना चाहिए तभी आप इसके फायदे को पा सकेंगे। तो आइए जानते हैं चूने का पानी बनाने की विधि पर उससे पहले जान लेते हैं चूना क्या है।

खाने वाला चूना क्या है?

चूने का पानी कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड का एक कंसंट्रेटेड घोल है। दरअसल, कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड कमरे के तापमान पर पानी में बहुत कम घुलनशील होता है इसलिए जब आप चूना का पानी देखते हैं तो ये साफ और रंगहीन होता है, जिसमें हल्की मिट्टी की गंध और कसैला/कड़वा स्वाद होता है।

चूने का पानी बनाने की विधि?

चूने का पानी बनाने के लिए
-सबसे पहले एक मिट्टी का बर्तन ले लें।
-इसमें थोड़ा सा चूना तोड़कर डाल लें।
-इसमें आधा गिलास पानी डालें और रातभर इसे ढककर छोड़ दें।
-सुबह आपको करना ये है इसमें से 1 चम्मच डालकर पूरा मिला लें और फिर 1 चम्मच घोल एक गिलास पानी में अलग से मिला लें।
-इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिला लें और फिर 1 चम्मच शहद घोल लें।
-फिर इसे पी जाएं।

चूना पानी पीने से क्या फायदा होता है?

चूने का पानी पीने से शरीर की गंदगी डिटॉक्स होने लगती है और पेट साफ करने में मदद मिलती है। दरअसल, इसका पानी पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। ये एसिडिक होता है और ये बेहतर पाचन के लिए लार को भोजन को तोड़ने में मदद करते हैं। इसके अतिरिक्त, इनमें मिलने वाले फ्लेवोनोइड्स पाचक एंजाइम्स को उत्तेजित करते हैं जिससे बॉडी डिटॉक्स में मदद मिलती है।

वेट लॉस के लिए दही में मिलाकर पिएं चूने का पानी

अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो आप दही में चूने का पानी मिलाकर पी सकते हैं। पर ध्यान रखें कि 1 चम्मच 1 गिलास पानी में मिलाना है। इससे ज्यादा चूने का सेवन आपको नहीं करना है।

ध्यान देने वाली बात-

चूने का पानी ज्यादा मात्रा में लेने पर नुकसान हो सकता है और ये आपके जीभ और मुंह को भी काट सकता है और छाले भी हो सकते हैं। इसलिए सिर्फ 1 चम्मच चूने का पानी ही लें।