Morning Mantra: सुबह का नाश्ता हमारे दिनचर्या को भी प्रभावित करता है। सुबह-सुबह हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल करने से शरीर में पोषण की कमी पूरी हो जाती है। हेल्दी नाश्ता करने से दिन भर बॉडी में एनर्जी बनी रहती है। आप नाश्ते में ड्राई फूड्स के साथ-साथ कई चीजों को शामिल कर सकते हैं। इससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी रहेंगे।
नाश्ते में क्या खाएं?
कई लोगों सुबह नहीं उठ पाते हैं, लेकिन कुछ लोग सुबह जल्दी उठ भी जाते हैं तो उनके सामने सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न यह होता है कि नाश्ते में क्या खाया जाए। ऐसे में कई लोग बिना खाए ही रह जाते हैं। अगर आपके साथ भी इस तरह की बात होती है तो यह खबर आपके लिए है। इस लेख में बताएंगे कि आप सुबह-सुबह नाश्ते में क्या ले सकते हैं।
नाश्ते में इन चीजों को करें शामिल
सुबह का नाश्ता सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। आप नाश्ते में चना, मूंग, किशमिश और मूंगफली खा सकते हैं। इसमें प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है, जो बॉडी के लिए काफी अच्छा होता है। इसको सबसे पहले आपको रात में पानी में भिगोना होगा होगा। करीब सात से आठ घंटे के बाद आप इसको खा सकते हैं।
ऐसे बनाएं चटपटा
इसको चटपटा बनाने के लिए आप इसमें प्याज, मिर्च और नमक भी डाल सकते हैं। आप इसमें हल्का चाट मसाला भी डाल सकते हैं। यह प्रोटीन और विटामिन का सबसे बढ़िया सोर्स भी है। इसको खाने से आपको काफी समय तक भूख नहीं लगेगी और आप दिन भर एनर्जी से भरपुर रहेंगे।
