आज के समय भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत कम लोग ही हैं, जो अपने हेल्थ का अधिक ध्यान देते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपनी हेल्थ को बेहतर तो करना चाहते हैं, लेकिन उनको यह बिल्कुल पता नहीं है कि उन्हें इस बारे में क्या करना चाहिए। अगर आप  भी उन लोगों में शामिल हैं और अपनी हेल्थ को लेकर काफी अलर्ट हैं, तो आप सुबह-सुबह हेल्दी ड्रिंक्स के साथ अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। इस लेख में हम आपके लिए कुछ बेहतरीन हेल्दी ड्रिंक्स लेकर आए हैं।

सुबह-सुबह पिएं नींबू का पानी

आप अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी के साथ कर सकते हैं। इसको खाली पेट लेना काफी बेहतर होता है। नींबू-पानी शरीर को डिटॉक्स करता है। आप इसको आसानी से तैयार भी कर सकते हैं। इसको बनाने के लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें। आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।

इम्यूनिटी को बूस्ट करता है आंवला जूस

सुबह-सुबह आप आंवला जूस का भी सेवन कर सकते हैं। आंवला में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होता है। शरीर को संक्रमण से बचाता ही है, लेकिन यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को भी निकालता है।

शरीर को मजबूत करता है हल्दी वाला दूध

सुबह-सुबह हल्दी दूध का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। ल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत करते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होता है और कई तरह की संक्रमण से राहत मिलती है। हर रोज इसका सेवन करने से जोड़ों का दर्द ठीक हो जाता है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

जीरा पानी

आप अपने दिन की शुरुआत जीरा पानी के साथ कर सकते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसको पीने से इसका सबसे अधिक असर पाचन पर होता है। अगर आपका पाचन सही नहीं है तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। आगे पढ़िए- शरीर में कूट-कूट कर भरा है आलस? मान लें प्रेमानंद जी महाराज के ये 2 बातें